Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

लोकसभा चुनाव 2024:पीएम मोदी की उत्तरप्रदेश से राजस्थान तक धुआंधार प्रचार…जयंत चौधरी के साथ सहारनपुर में करेंगे जनसभा….राजस्थान के अजमेर में करेंगे रैली 

DigitalDesk by DigitalDesk
April 6, 2024
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
Lok Sabha Elections 2024 PM Narendra Modi Uttar Pradesh Rajasthan Dhuandhar Rally Jayant Chaudhary Saharanpur Public Meeting Ajmer Rally
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव का प्रचार अब तेज हो रहा है। प्रचार के मद्देनजर देश में सियासी सरगर्मी भी बढ़ गई है। सियासी दलों के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते नजर आ रहे हैं। इस बीच आज शनिवार 6 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के गाजियाबाद में रोड शो करने वाले हैं।

रोड शो में पीएम दिखाएंगे दम

लोकसभा चुनाव के प्रचार में सभी दल अपना दमखम दिखा रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चुनावी सभाओं में जुटकर बीजेपी और एनडीए के पक्ष में माहौल बनाते नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी आज यूपी के सहारनपुर के साथ राजस्थान के अजमेर में रैली करेंगे। इसके बाद वे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक रोड शो भी करेने वाले हैं। पीएम शाम 5 बजे गाजियाबाद पहुंचेंगे।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026
  • पीएम नरेन्द्र मोदी ने की प्रचार की गति तेज
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहारनपुर दौरा
  • लोकसभा का चुनावी पीएम करेंगे शंखनाद
  • राधा स्वामी सतसंग मैदान होगी पीएम की जनसभा
  • पीएम मोदी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ होंगे शामिल
  • हरियाणा, उत्तराखंड के सीएम भी पहुंचेंगे सहारनपुर
  • प्रधानमंत्री की रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
  • सहारनपुर के साथ राजस्थान के अजमेर में रैली करेंगे
  • पीएम शाम 5 बजे गाजियाबाद पहुंचेंगे

मोदी का कांग्रेस पर तंज- ‘राम-मंदिर पर नेताओं के मुंह पर ताला लगवाया’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को एक बार फिर राजस्थान पहुंचे और चूरू जिले में जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां कांग्रेस के घोषणा पत्र पर तंज कसा और केंद्र सरकार की योजनाएं गिनाईं। प्रधानमंत्री ने कहा, भाजपा जो कहती है, वो पूरा करती है। दूसरी पार्टियों की तरह घोषणा पत्र जारी नहीं करती है। हम घोषणा पत्र नहीं संकल्प पत्र लेकर आते हैं। 2019 में भी हम संकल्प पत्र लेकर आए थे। उनमें ज्यादातर संकल्प पूरे हो चुके हैं। पीएम ने कहा कि पिछले दस साल में हमने कई काम किए हैं लेकिन यह काम बहुत कम हैं। अभी तक जो मोदी ने किया है, वो तो सिर्फ बड़ी होटलों में मिलने वाला स्टार्टर यानी एपेटाइजर ही है। अभी तो पूरी थाली खाने की बाकी है।

“मोदी ने हर मुस्लिम परिवार की भी रक्षा की”

पीएम ने तीन तलाक पर कहा कि यह कानून हमारी मुस्लिम बहनों की जींदगी बदल रहा है, उनकी मदद कर रहा है। पीएम ने कहा मुस्लिम बहनें यह समझें कि तीन तलाक से मुस्लिम बहनों के जीवन पर खतरा तो था ही मोदी ने आपकी रक्षा की है। इतना ही नही मोदी ने हर मुस्लिम परिवार की भी रक्षा की है। प्रधानमंत्री ने राममंदिर, भ्रष्टाचार और परिवारवाद पर कांग्रेस व विरोधियों को घेरा। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने तो राममंदिर पर एडवाइजरी जारी की है। अपने लोगों से मुंह पर ताला लगाने को कहा है। उन्हें लगता है कि भगवान राम पर कुछ बोला तो कहीं राम- राम न हो जाए। बता दें कि, चूरू से भाजपा ने पैरालंपियन देवेंद्र झाझडिय़ा को उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने बीजेपी छोड़कर हाल ही में पार्टी का दामन थामने वाले राहुल कस्वां को टिकट दिया है। मोदी ने कहा कि आपमें से बहुत कम लोगों को पता है कि देवेंद्र झाझड़िया और उनका बहुत पुराना नाता है। पीएम ने कहा जब वे पहली बार उनसे मिला तो उनकी मां की बातें मन को छू गई थीं। किस तरह मुसीबतों से गुजारा करने वाली एक मां अपने बेटे को देश की सेवा की प्रेरणा देती है। देवेंद्र झाझड़िया ने भारत का सम्मान दुनिया में बढ़ाया है। देवेंद्र झाझड़िया को टिकट देने के पीछे मोदी का मकसद यही था कि एक गरीब मां के सपने पूरे होने चाहिए।

Post Views: 304
Tags: #Dhuandhar Rally#Public Meeting Ajmer RallyJayant ChaudharyLok Sabha Elections 2024PM Narendra ModiRajasthanSaharanpurUttar Pradesh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version