Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

लोकसभा चुनाव: छिंदवाड़ा में एक के बाद एक नेता छोड़ रहे कांग्रेस का ‘हाथ’ क्या कमलनाथ बचा पाएंगे अपना गढ़, या बीजेपी की सेंधमारी होगी सफल?

DigitalDesk by DigitalDesk
April 1, 2024
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

इन दिनों कमलनाथ का गढ़ छिंदवाड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछले दिनों जहां अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने कमलनाथ का साथ छोड़कर बीजेपी में हाथ थामा था वहीं अब छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहांके ने भी कांग्रेस और कमलनाथ का ‘हाथ’ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। विक्रम अहांके ने सीएम डॉ.मोहन यादव की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ली।

  • छिंदवाडा महापौर ने छोड़ी कांग्रेस
  • कमलनाथ के लिए बड़ा झटका
  • कम नहीं हो रहीं कमलनाथ की मुश्किलें
  • विक्रम ने छोड़ा ‘नाथ’ परिवार का साथ
  • नकुलनाथ के लिए आसान नहीं छिंदवाड़ा विजय
  • कमलनाथ के गढ़ में मुश्किल में कांग्रेस
  • छिंदवाड़ा महापौर विक्रम ने छोड़ा ‘नाथ’ का साथ
  • छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहाके भाजपा में शामिल
  • सीएम डॉ.मोहन यादव ने दिलाई बीजेपी की सदस्यता
  • बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी रहे मौजूद
  • नकुलनाथ के आदिवासियों पर बयान से हुए आहत
  • महापौर के साथ कई कांग्रेसी नेता बीजेपी में शामिल

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कमलनाथ और कांग्रेस की परेशानी बढ़ती जा रही हैं। खासतौर पर छिंदवाड़ा जिले में कमलनाथ के करीबी नेता एक के बाद एक पार्टी और कमलनाथ का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम रहे हैं। पिछले 10 दिन की बात करें तो छिंदवाड़ा जिले में कांग्रेस के करीब 100 से अधिक नेता बीजेपी का दामन थाम चुके हैं। इसी कड़ी में अब एक बार फिर कमलनाथ को बड़ा झटका छिन्दवाड़ा के महापौर विक्रम अहांके ने दिया है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

कमलनाथ के करीबी नेताओं में हताशा

राजनीतिक जानकारों की माने तो भले ही कमलनाथ और नकुलनाथ के बीजेपी में जाने की अटकलों पर विराम लग चुका है लेकिन कमलनाथ के करीबी नेता और कार्यककर्ताओं हताशा देखी जा रही है। कमलनाथ के करीब नेता एक के बाद एक बीजेपी में शामिल होते जा रहे हैं। छिंदवाड़ा में जिस तरह से लगातार कमलनाथ करीबी नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं इससे साफ हो गया है कि इस बार का लोकभा चुनाव न तो कमलनाथ और नकुलनाथ के लिए आसान है और न ही कांग्रेस के लिए। क्योंकि कमलनाथ को छिंदवाड़ा से लगातार एक के बाद एक कई बड़े झटके लग चुके हैं। उनके करीब दीपक सक्सेना ने भले ही बीजेपी ज्वाइन न की हो पर कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।

बीजेपी के संपर्क में छिंदवाड़ा के दो और कांग्रेसी विधायक

छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से इस बार फिर कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ चुनाव मैदान में उतरे हैं। पिछले चार दशक से छिंदवाड़ा लोकसभा सीट नाथ परिवार का गढ़ बनी हुई है। बीजेपी ने यहां से विवेक बंटी साहू को उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतार दिया है, लेकिन, मौजूदा स्थिति को देखा जाए तो कांग्रेस यहां काफी कमजोर होती नजर आ रही है। पहले इसी ​संसदीय क्षेत्र में आने वाले अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह बीजेपी में शामिल हो गए थे। कमलेश शाह के कांग्रेस छोड़ने के बाद अब राजनीतिक गलियारों में दो विधायकों की चर्चाएं जोरों पर है। सूत्र बताते हैं कि जिले की जुन्नारदेव विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सुनील उइके और पाढुर्ना से विधायक नीलेश उइके का मन भी डोल रहा है। चर्चा तो यह भी है कि कमलनाथ के किले को भेदने के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को जिम्मा सौंपा गया है। हालांकि नामांकन के बाद कमलनाथ और नकुलनाथ अपना अभेद किला बचाने में जुट गए हैं दोनों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। लेकिन इस तरह कांग्रेसियों में हो रही टूटन का असर चुनाव में पार्टी और नकुलनाथ के प्रदर्शन पर पड़ना तय माना जा रहा है। क्योंकि विक्रम हांके का आदिवासी समाज पर खासा असर है। ऐसे में सवाल उठता है कि कमलनाथ इस बार अपना गढ़ बचाने में कामयाब हो पाएंगे। क्या लगातार उनके ​करीबियों का बीजेपी में शामिल होना छिंदवाड़ा में कांग्रेस के विजय रथ को रोकने में कामयाब होगा।

 

Post Views: 348
Tags: #Congress Mayor Vikram AhankeBJPChhindwaraCM Dr. Mohan YadavKamal NathLok Sabha Election
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version