Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

कांग्रेस को भारी पड़ सकता है …! ‘राम और शिव का मुकाबला’…खरगे ने यह कहकर बढ़ा दी कांग्रेस की मुश्किलें

DigitalDesk by DigitalDesk
May 3, 2024
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, स्पेशल
0
Lok Sabha Election Chhattisgarh Campaign Congress President Mallikarjun Kharge UP CM Yogi Adityanath Ram and Shiv
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खड़गे ने पिछले दिनों अपने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान राम और शिव के मुकाबले की बात कही थी। जिस पर छत्तीसगढ़ के साथ ही देश में सियासत गरमा गई है। बीजेपी ने खरगे पर पलटवार करते हुए खरगे को राम का शत्रु और समाज को बांटने वाला करार दे दिया है। लेकि हम जानने की कोशिश करेंगे कि आखिर क्यों पैदा हुआ यह विवाद और इस विवाद को हवा देनें से किसको हो सकता है लाभ।

  • लोकसभा चुनाव…वार-पलटवार!
  • ‘शिव’ बनाम ‘राम’…महासंग्राम!
  • छत्तीसगढ़ में ‘शिव’ बनाम ‘राम’!
  • कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का बयान !
  • कहा-‘राम’का मुकाबला करेंगे ‘शिव’!
  • पीएम का खरगे पर वार!
  • कहा- यह तो बांटने वाला बयान
  • डिप्टी सीएम विजय शर्मा का वार
  • कहा- राम की शत्रु है कांग्रेस
  • बांटने की तैयारी…राजनीतिक बीमारी!
  • डिप्टी सीएम का कांग्रेस पर तंज
  • ‘कांग्रेस’ को बताया ‘राम’ का ‘शत्रु’
  • शिव vs राम! खतरनाक बयान! कांग्रेस ‘राम’ की शत्रु

चुनावी बयानबाजी के बीच भगवान राम और शिव के बीच मुकाबले वाले बयान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे विवादों में घिर गए हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष पर करारा हमला बोल दिया है। उन्होंने इसे भारत की सनातम मान्यताओं का अपमान करार दिया है। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस अपनी संभावित हार से बौखला गई है। हार की हताशा इस प्रकार के बयान दे रही है। सीएम के बयान पर राजनीतिक विवाद गहराना तय है। कांग्रेस अध्यक्ष ने शिव और राम के बीच मुकाबले की बात कर चुनावी मैदान में धर्म के एंगल को ला दिया है। भाजपा को बैठे-बिठाए एक मुद्दा मिल गया है। अब इस पर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस ने राम और शिव भक्तों के बीच विवाद को हवा देकर दक्षिण भारत के वैष्णव और शैव भक्तों के बीच राजनीतिक दांव खेलने की कोशिश की। हालांकि, सीएम योगी आदित्यनाथ भगवान राम और शिव के संबंधों पर विस्तार से चर्चा करते दिखे हैं।लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की वार-पलटवार का दौर लगातार जारी है। ऐसे में पिछले दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खड़गे ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में आए थे। जहां चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मल्लिकाजुर्न खड़गे ने पार्टी प्रत्याशी शिव डेहरिया का नाम लेते हुए उन्होंने राम से शिव के मुकाबले की बात कह दी।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

खरगे के लिए जी का जंजाल बना जांजगीर की सभा में दिया बयान

दरअसल इस चुनावी रैली के दौरान खरगे ने जांजगीर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी शिवकुमार डहरिया से उनका नाम पूछा था। इस पर डहरिया ने जब खरगे को अपना पूरा नाम शिव कुमार डहरिया बताया तो खरगे ने डहरिया का नाम सुनने के बाद कहा इनका नाम शिव है और ये राम का मुकाबला आसानी से कर सकते हैं। खरगे के इस बयान पर जहां छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कांग्रेस को राम का शत्रु बताया तो वहीं पीएम मोदी ने भी खरगे के बयान को एक खतरनाक बयान बताते हुए बांटने वाला बयान करार दिया।

योगी आदित्यनाथ बोले—सनातन आस्था से खिलवाड़ कर रही कांग्रेस

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस पर कांग्रेस को निशाने पर लिया और कहा कांग्रेस भारत की सनातन आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। अपनी हार की निराशा निकाल रही है। चुनाव के दौरान इस तरह के संवेदनशील मुद्दों को उठाकर कांग्रेस दरअसल भारत की आस्था का अपमान कर रही है। सनातन धर्म में भगवान राम और शिव के बीच के संबंधों की बात योगी ने कही। सीएम योगी ने कहा राम और शिव दोनों एक हैं अलग नहीं हैं। स्वयं भगवान राम भगवान शिव की पूजा किया करते थे। शिव और राम दोनों ही एक दूसरे के पूरक हैं। अब कांग्रेस की सच्चाई सामने आ रही है।

Post Views: 253
Tags: #Chhattisgarh Campaign#Ram and ShivCongress President Mallikarjun KhargeLok Sabha ElectionUP CM Yogi Adityanath
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version