Saturday, June 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home स्पेशल

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़,भारतीय सेना की वीरता को सलाम करने कांग्रेस करेगी जय हिंद सभाएं,मंत्री विजय शाह ने FIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

DigitalDesk by DigitalDesk
May 15, 2025
in स्पेशल
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

दक्षिण कश्मीर स्थित अवंतीपोरा उप-जिले में आज गुरुवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ की सूचना मिल रही है। स्थानीय पुलिस के अनुसार आतंकवादियों के वहां मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद नादेर त्राल में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया गया, इस दौरान गुरुवार तड़के मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा है कि सुरक्षा बल आतंकवादियों से मुकाबला कर रहे हैं। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि “अवंतीपोरा के नादेर, त्राल इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल की टीम आतंकवादियों से मुकाबला कर रही है। बता दें मंगलवार के बाद से दक्षिण कश्मीर में यह आंतकियों के साथ दूसरी मुठभेड़ है। इससे पहले 13 मई को भी शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के तीन स्थानीय आतंकवादी मारे गए थे। मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों में लश्कर का स्थानीय कमांडर शाहिद कुट्टे भी शामिल था।

मणिपुर में सेना के जवानों ने मुठभेड़ में 10 उग्रवादियों को मार गिराया

भारत और म्यांमार सीमा के समीप मणिपुर के चंदेल जिले में असम राइफल्स के जवानों के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें दस उग्रवादी मारे गए है। भारतीय सेना की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि बीती रात यह मुठभेड़ हुई है। भारतीय सेना की पूर्वी कमान की ओर से सोशल मीडिया पर इस संबंध में एक पोस्ट की गई, जिसमें कहा गया है कि खेंगजॉय तहसील के तहत न्यू समतल गांव के पास एक उग्रवादी समूह के सशस्त्र कैडरों की आवाजाही के बारे में विशेष खुफिया जानकारी पर कार्रवाई की है। जिसमें स्पीयर कोर के तहत असम राइफल्स इकाई की ओर से बुधवार को एक अभियान शुरू किया गयाा। सेना की ओर से कहा गया है कि इस अभियान के दौरान संदिग्ध कैडर्स ने सैनिकों पर गोलीबारी कर दी, जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की है। सेना के जवानों की जवाबी कार्रवाई में 10 उग्रवादी मारे गये। मारे गए उग्रवादियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

Related posts

Alleged irregularities in Ram Mandir offerings

Alleged irregularities in Ram Mandir offerings: सीएम योगी ने साधा सपा पर निशाना…कहा जल्द होगा दूध का दूध पानी का पानी

June 20, 2026
Cricketer Arshdeep Home

शादी की शहनाई से गूंजेगा रोहतास, आकाशदीप के घर उत्सव का माहौल

June 20, 2026

भारतीय सेना की वीरता को सलाम करने कांग्रेस करेगी जय हिंद सभाएं

पहलगाम हमले के बाद आपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। ऐसे में देश भर में भारतीय सेना के प्रति सम्मान प्रकट किया जा रहा है। बीजेपी जहां सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाल रही है तो कांग्रेस भी अब सशस्त्र बलों की सशक्त जवाबी कारवाई को सलाम करने के लिए देशभर जय हिंद सभाओं का आयोजन करेगी। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने आज गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर यह जानकारी दी और बताया कि कांग्रेस पार्टी सशस्त्र बलों की सर्वोच्च वीरता और सफलता को सलाम करने के लिए पूरे देश में ‘जय हिंद सभा’ आयोजित करने जा रही है।

इंडोनेशिया में लगे भूकंप के तेज झटके

इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु प्रांत में आज गुरुवार 15 मई की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये हैं। इंडोनेशियाई मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी की ओर से दी गई जानकारी में कहा कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर करीब 5.9 मापी गई है। हालां​कि भूकंप के झटकों से समुद्र में बड़ी लहरें नहीं उठीं हैं। भूकंप के यह झटके जकार्ता के समय के अनुसार आज सुबह करीब 7 बजकर 50 मिनिट पर महसूस किये गये हैं। भूकंप के केंद्र बिन्दु मालुकु बारात दया रीजेंसी से करीब 189 किमी दूर दक्षिण-पश्चिम में और समुद्र तल से 515 किमी की गहराई में बताया जा रहा है।

मंत्री विजय शाह ने FIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार में जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के खिलाफ कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान के बाद एफआईआर दर्ज की गई है। मंत्री विजय शाह ने इसके लेकर सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई है, जिसमें एफआईआर को रद्द करने की मांग की गई है। वहीं कांग्रेस पार्टी की ओर से मंत्री शाह को पद से हटाने की मांग लगातार की जा रही है। इसे लेकर कई शहरों में कांग्रेस ने प्रदर्शन भी किया है।
हालांकि मंत्री शाह ने इससे पहले सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ की अपनी विवादास्पद टिप्पणी को लेकर बुधवार को ही माफी मांग ली थी। जिसमें कहा गया था कि वे ‘बहन सोफिया’ और सेना का हमेशा सम्मान करते हैं। किसी व्यक्ति को अगर उनकी बातों से ठेस पहुंची हो तो वे दस बार माफी मांगने के लिए तैयार हैं। मंत्री शाह ने कर्नल सोफिया को देश की बहन बताते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्र धर्म निभाते हुए जाति और समाज से ऊपर उठकर देश के लिए काम किया है।

Post Views: 328
Tags: # Awantipora sub-district of South Kashmir encounter#Encounter breaks out between terrorists and security forces
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version