जेल से रिहा हुए अल्लू अर्जुन, कहा कानून का करते हैं वे सम्मान
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को तेलंगाना हाई कोर्ट से जमानत मिलने के दूसरे दिन आज शनिवार 14 दिसंबर सुबह हैदराबाद सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। एक्टर के पिता अल्लू अरविंद और ससुर कंचरला चंद्रशेखर उन्हें रिसीव करने के लिए सेंट्रल जेल पहुंचे थे। अल्लू अर्जुन की रिहाई से जहां एक ओर उनके फैन्स में खुशी हैं तो वहीं जेल से रिहाई के बाद अल्लू अर्जुन के परिवार ने भी राहत की सांस ली है। वे परिवार के पास अपने घर पहुंच गए हैं। अल्ल अर्जुन ने घर पहुंचने पर सभी फैन्स का उनके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद अदा किया। इसके साथ ही कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। वे ठीक हैं और वे कानून में यकीन रखते हैं। अदालत में यह मामला चल रहा है ऐसे में वे कमेंट नहीं करेंगे।वे कानून का पालन करने वाले नागरिक है। पुलिस के साथ सहयोग करने की भी बात अल्लू अर्जुन ने कही।
आडवाणी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य स्थिर
देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लालकृष्ण आडवाणी फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनका स्वास्थ्य स्थिर बताया जा रहा है। बता दें पिछले दो सप्ताह से उनकी तबीयत बिगड़ी हुई है। लालकृष्ण आडवाणी को इस साल अगस्त 2024 में भी अपोलो अस्पताल में एडमिट कराया गया था। उस समय वे न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत सूरी के ऑब्जर्वेशन में थे। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया था।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा
- 16 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे शाह
- आज रात 9.30 बजे रायपुर पहुंचेंगे अमित शाह
- 15 दिसंबर को पुलिस अवार्ड समारोह में होंगे शामिल
- जगदलपुर जाएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- जगदलपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति की करेंगे समीक्षा
- बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में भी होंगे शामिल
- LWE की समीक्षा बैठक में भी शामिल होंगे अमित शाह
- 16 दिसंबर को शाम 4 बजे बस्तर से रायपुर लौटेंगे
- शाम 6 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे
आज दिल्ली कूच करेंगे किसान,12 बजे शंभू बॉर्डर से निकलेगा जत्था
दिल्ली के लिए तीसरी बार रवाना होगा 101 किसानों का जत्था। किसान संगठन के पंधेर बोले- हमें साजिश की आशंका है। बता दें शंभू बॉर्डर से किसान तीसरी बार दिल्ली कूच की तैयारी कर चुके हैं। आज शनिवार 14 दिसंबर को दोपहर 12 बजे किसानों का जत्था रवाना होगा। वहीं दूसरी ओर हरियाणा पुलिस प्रशासन ने भी किसान संगठनों के जत्थे को रोकने के लिए मजबूत की बैरिकेडिंग की है।
सीएम डॉक्टर मोहन यादव का शहडोल दौरा
- सरसी पर्यटन केंद्र एवं रिसोर्ट का करेंगे लोकार्पण
- ब्यौहारी विधानसभा में आमसभा को करेंगे संबोधन
- 1 बजे मऊगंज विधानसभा में परियोजना की सौगात
- सीतापुर हनुमना सूचना दबाव सिंचाई परियोजना
- विद्युत सब स्टेशन तीलिया हनुमना का करेंगे लोकार्पण
- सिविल अस्पताल में 200 बिस्तर उन्नयन कार्य का लोकार्पण
- शाम 5 बजे दिल्ली पहुंचें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
एमपीटी सरसी आइलैंड रिसोर्ट का उद्घाटन आज
- शहडोल में सीएम मोहन यादव करेंगे रिसोर्ट का उद्घाटन
- डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल कार्यक्रम में होंगे शामिल
- कार्यक्रम में पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी रहेंगे मौजूद
- बाणसागर डैम के बैकवाटर पर किया रिसोर्ट का निर्माण
- पर्यटन निगम ने किया है रिसोर्ट का निर्माण





