Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट : IPL- 2025 की अंतिम जंग आज…. RCB वर्सेज PBKS,आज से राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव.राहुल गांधी आज भोपाल में,

DigitalDesk by DigitalDesk
June 3, 2025
in स्पेशल
0
breaking-plat
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

IPL 2025 की अंतिम जंग आज…. RCB वर्सेज PBKS

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का फाइनल आज 3 जून मंगलवार होने जा रहा है। यह मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB और पंजाब किंग्स PBKS के बीच होगा। आईपीएल की इस अंतिम टक्कर को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है। यह मैच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज शाम साढ़े 7 बजे से निर्धारित है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आरसीबी ने क्वालिफायर-1 मुकाबले में पंजाब किंग्स PBKS को 8 विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है तो वहीं पंजाब किंग्स PBKS ने क्वालिफायर-2 मैच में मुंबई इंडियंस MI को पांच विकेट से पराजित कर आज होने वाले फाइनल में एंट्री ली है।

राहुल गांधी आज भोपाल में, ‘संगठन सृजन अभियान’ का करेंगे आगाज

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज मंगलवार 3 जून को भोपाल प्रवास पर रहेंगे। यहां राहुल गांधी ‘संगठन सृजन अभियान’ का आगाज करेंगे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना है। इसके साथ ही निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं को नेतृत्व में अवसर देना और आंतरिक असंतोष व भीतरघात को खत्म करना है।
राहुल गांधी भोपाल में कांग्रेस पार्टी के विभिन्न स्तरों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ही राज्यसभा सांसद और विधायकों के साथ प्रत्यक्ष संवाद करेंगे। इन बैठकों के जरिए वे संगठन की वर्तमान चुनौतियों और संभावनाओं पर गहन विचार-विमर्श करेंगे।

Related posts

Braking news today

शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा…कर्नाटक सरकार में इस्तीफा…भिवाड़ी में फैक्ट्रियों में आग

June 5, 2026
Lalit Modi claims

16 साल बाद ललित मोदी का दावा: कोच्चि आईपीएल विवाद में सोनिया और शशि थरुर को लेकर कही से बात

June 4, 2026

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करने वाले हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहली मंत्रिपरिषद बैठक होगी।

आज से राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

अयोध्या में आज से राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा शुरु हो रहा है। अयोध्या में आज 3 से 5 जून तक राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजन हो रहा है। जिसमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।

पूर्वोत्तर में भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका

भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का कहर जारी है। यहां असम ही नहीं मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएँ सामने आई हैं।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक की ओर से कहा गया है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता जल्द ही होने की उम्मीद है।

एलपीजी गैस की नई कीमतें

आज 3 जून मंगलवार को घरेलू रसोई गैस एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतों की घोषणा की गई है। 14.2 किलो के सिलेंडर के दाम उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में मामूली अंतर के साथ अपडेट किए गए हैं।

केरल प्लस वन परिणाम

केरल प्लस वन कक्षा 11वीं के परिणाम आज मंगलवार को जारी होंगे। यह परिणाम
results.kite.kerala.gov.in पर जारी किए जाएंगे।

टाटा ने की हैरियर ईवी लॉन्च

टाटा मोटर्स ने आज मंगलवार 3 जून को हैरियर ईवी का लॉन्च किया है। जिसमें ऑफ-रोडिंग क्षमताओं को दर्शाया गया है।

यूक्रेन-रूस युद्ध,सैनिकों के शव के सौंपेंगे

यूक्रेन और रूस दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है। परस्पर हमले में घायल और मृत सैनिकों की अदला-बदली पर सहमति जताई है, लेकिन शांति वार्ता में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है।

मेक्सिको पुनर्वास केंद्र में लगी आग

मेक्सिको के एक पुनर्वास केंद्र में आग लगने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है।

निफ्टी 50 में उतार-चढ़ाव का दौर जारी

भारतीय शेयर बाजार में निफ्टी 50 में आज मंगलवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।…(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 371
Tags: #IndianPremierLeague#IPL 2025 Final todayIPl2025Royal Challengers Bangalore vs Punjab Kings
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version