Thursday, October 15, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट: ईरान पर इजरायल की बड़ी कार्रवाई, सुबह किया हमला , चुनाव के बीच महाराष्ट्र में 138 करोड़ के आभूषण मिले

DigitalDesk by DigitalDesk
October 26, 2024
in मुख्य समाचार
0
breaking-plat
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल का हमला

इजरायल की ओर से शनिवार की सुबह ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए हैं। बताया जाता है कि यह कार्रवाई 1 अक्टूबर को इजराइल में हुए एक बैलिस्टिक मिसाइल हमले के जवाब में की गई है। इस हमले में हुए नुकसान की अब तक तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है। इजरायली सेना ने अपने इस ऑपरेशन को “ईरान में सैन्य ठिकानों पर सटीक हमला” करार दिया है।
इजरायली सेना की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया, “ईरान का शासन और उसके प्रॉक्सी क्षेत्र में पिछले दिनों 7 अक्टूबर से सात मोर्चों पर इजरायल पर निरंतर हमले किए जा रहे हैं। इस हमले में ईरानी भूमि से सीधे हमले भी शामिल हैं। इसराइल ने कहा है कि दुनिया के अन्य सभी संप्रभु देशों की की तरह उसे भी प्रतिक्रिया देने का अधिकार है। ”

Related posts

Maruti Brezza Sales: मारुति ब्रेजा ने बनाया नया रिकॉर्ड, 15 लाख से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री; अपडेटेड मॉडल को मिली 1 लाख बुकिंग

Maruti Brezza Sales: मारुति ब्रेजा ने बनाया नया रिकॉर्ड, 15 लाख से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री; अपडेटेड मॉडल को मिली 1 लाख बुकिंग

October 15, 2026
पत्रिका में शी चिनफिंग का पार्टी अनुशासन पर लेख प्रकाशित होगा

पत्रिका में शी चिनफिंग का पार्टी अनुशासन पर लेख प्रकाशित होगा

October 15, 2026

महाराष्ट्र में
चुनाव के बीच 138 करोड़ के आभूषण मिले

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच पुणे में एक कार्गो कंपनी की वैन से पुलिस ने 138 करोड़ रुपये कीमत के सोने के गहने बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार इनका वजन 437 किलो से भी अधिक है। चुनाव आयोग और पुणे पुलिस ने मिलकर इस बड़ी बरामदगी को अंजाम दिया है। पुणे कलेक्टर और निर्वाचन अधिकारी सुहास दिवसे ने बताया कि यह केवल धरपकड़ है। अभी तक सोना जब्त नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि यह एक कंपनी की वैन थी जो कि प्रतिदिन नियमित रूप से जूलरी ट्रांसपोर्ट करती है। उनके पास जूलरी के
पेपर भी थे। हालांकि इस मामले में अब आयकर विभाग दस्तावेजों की जांच कर रहा है।

पंजाब में सड़क पर उतरे किसान

पंजाब में किसान संगठन मांगों को लेकर एक बार फिर से सड़कों पर उतर रहे हैं। पंजाब की मान सरकार के खिलाफ शनिवार 26 अक्टूबर को एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन की तैयारी है। किसान संगठन धान की समय पर खरीद सहित विभिन्न मांगों को लेकर यह प्रदर्शन कर रहे है। इस आंदोलन के तहत, किसान पंजाब में विभिन्न स्थान पर सड़कों सड़क पर जाम करेंगे। भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी पंजाब अध्यक्ष सुरजीत सिंह फुल ने बताया शनिवार 26 अक्टूबर को चार प्रमुख बिंदुओं को लेकर दोपहर 1 बजे से सड़क नाकाबंदी करेंगे।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच का तीसरा दिन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। शुक्रवार को दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड टीम ने अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए हैं। पहली पारी में मिली 103 रनों की बढ़त के साथ न्यूजीलैंड
की भारत पर लीड 301 रनों की हो गई है। अब मैच के तीसरे दिन आज शनिवार 26 अक्टूबर को मेहमान टीम की नजरें भारत को 400 से अधिक रन का टारगेट देने पर होगी। न्यूजीलैंड की ओर से पहली पारी में 259 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भारत की टीम 156 रनों पर सिमट गयी थी।

 

अखिलेश की पार्टी के नेता ने की बिजली चोरी

उत्तर प्रदेश के संभल में बिजली विभाग ने समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्‍यक्ष फिरोज खान के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया है इसके साथ ही बिजली विभाग ने 54 लाख रुपए का जुर्माना लगाा है। बता दे कि पिछले दिनों विभाग के अधिकारियों ने सपा नेता के निजी दफ्तर में बिजली चोरी पकड़ी थी। इसके बाद सपा नेता के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा भी दर्ज कराया गया। वहीं बिजली चोरी करते पकड़े गए सपा नेता फिरोज खान ने इसे अपने खिलाफ राजनीतिक साजिश बताया है।

LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version