Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: पीएम मोदी असम को देंगे आज 11,600 करोड़ की सौगात,हैदराबाद से झारखंड लौटेंगे महागठबंधन के 36 विधायक,परिवार के साथ रामलला के दर्शन करेंगे शाह

DigitalDesk by DigitalDesk
February 4, 2024
in मुख्य समाचार
0
breaking-news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पीएम मोदी असम को देंगे आज 11,600 करोड़ की सौगात, बनेगा कामाख्या मंदिर गलियारा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रविवार 4 फरवरी को असम दौरे के दौरान करीब 11,600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करने वाले हैं। पीएम शनिवार को ही दो दिवसीय यात्रा पर गुवाहाटी पहुंच चुके थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा की असम इकाई की कोर कमेटी के सदस्यों से मुलाकात की। वहीं आज रविवार को लगभग 11,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात राज्य को देंगे। पीएम मोदी रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे खानापारा के वेटरनरी कॉलेज खेल मैदान पर आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यहीं से वे राज्य और केंद्र की कई परियोजनाओं का अनावरण करेंगे। जिनमें प्रमुख रुप से कामाख्या मंदिर गलियारा करीब 498 करोड़ रुपये, गुवाहाटी के हवाई अड्डे टर्मिनल से छह लेन की सड़क करीब 358 करोड़ रुपये, नेहरू स्टेडियम को फीफा मानकों के अनुरूप बनाने पर 831 करोड़ रुपये के साथ चंद्रपुर में एक नया खेल परिसर तैयार करने के लिए 300 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास करेंगे।

झारखंड का सियासी संग्राम, कल होने वाले फ्लोर टेस्ट के लिए आज हैदराबाद से लौटेंगे विधायक

झारखंड में सियासी घमासान के बीच फ्लोर टेस्ट को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। इसके लिए झामुमो और महागठबंधन सरकार पूरी तरह से तैयार है। आज झारखंड के झामुमो और महागठबंधन के 36 विधायक हैदराबाद के रिजॉर्ट से झारखंड वापस लौटेंगे। झारखंड आने से पहले रिजॉर्ट में ही फ्लोर टेस्ट को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार की शाम 6 बजे तक JMM और कांग्रेस 36 विधायक हैदराबाद से वापस झारखंड लौटेंगे। सोमवार 5 फरवरी को चंपई सोरेन सरकार का फ्लोर टेस्ट होने वाली है। जिसमें झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

परिवार के साथ आज रामलला के दर्शन करेंगे शाह

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आरज रविवार 4 फरवरी को अपने परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे। जहां वे श्री राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे। बता दें 22 जनवरी को एक भव्य कार्यक्रम में राम मंदिर में पीएम मोदी की अगुवाई में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इसके बाद से ही यहां प्रभु श्री राम के दर्शनों के लिए आमजन के साथ ही विशिष्ठ लोगों का भी तांता लगा हुआ है।

कोलकाता साहित्य महोत्सव में पूर्व केन्द्रीय मंत्री चिदंबरम करेंगे पुस्तक पर चर्चा

कोलकाता में तीन दिनी कोलकाता साहित्य महोत्सव की शुरुआत अगले सप्ताह 9 फरवरी को होने जा रही है। इस आयोजन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी.चिदंबरम अपनी नयी पुस्तक पर चर्चा करेंगे। जानकारी के मुताबिक चिदंबरम 10 फरवरी को अपनी नई पुस्तक ‘ए वाटरशेड ईयर’ पर कार्यक्रम के दौरान चर्चा करेंगे। वहीं महोत्सव के पहले दिन प्रसिद्ध लेखक उपमन्यु चटर्जी अपने नवीन उपन्यास ‘लोरेंजो सर्चेज फॉर द मीनिंग ऑफ लाइफ’को लेकर चर्चा करेंगे।

विश्व कैंसर जनजागरुता दिवस आज

दुनियाभर मेंं आज 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जा रहा है। इसका मकसद लोगों को इस खतरनाक बीमारी के प्रति जागरूक करना है। यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल यूआईसीसी की ओर से इस दिन की स्थापना कैंसर के खिलाफ सभी वैश्विक कार्रवाई को संगठित करने के लिए की गई थी। पिछले कुछ साल में कैंसर के इलाज में कई तरह की नई नई तकनीक सामने आ चुके हैं। इसमें डिजिटल पीईटी-सीटी स्कैन भी शामिल है। यह स्कैन कैंसर मरीजों के लिए खासा फायदेमंद साबित हो रहा है।

भोपाल: लीडरशिप समिट का आज दूसरा दिन

  • मंत्रियों को दिए जाएंगे सुशासन के टिप्स
  • सीएम डॉ.मोहन यादव के मंत्रियों की पाठशाला
  • सुबह 10 से शाम 7:30 बजे तक होगी पाठशाला
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय देंगे मंत्रियों को टिप्स
  • मंत्रियों को देंगे सुशासन के टिप्स

भोपाल: बीजेपी ने तेज की लोकसभा चुनाव की तैयारियां

  • लोकसभा प्रभारी, संयोजक और सह संयोजक किये नियुक्त
  • भोपाल के संयोजक बनाए गए पूर्व सांसद आलोक संजर

मप्र : लोकसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस

  • प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह का रहेगा दौरा
  • आज से 4 दिन के मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ करेंगे दौरा
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी दौरा करेंगे
  • ग्वालियर, मुरैना, गुना और भिंड लोकसभा का करेंगे दौरा
  • कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव करेंगे चर्चा
  • कार्यकर्ताओं से बैठक में जानेंगे जमीनी हकीकत
Post Views: 248
Tags: #Jharkhand Floor Test#JMM Congress MLA#PM Narendra Modi Assam#World Cancer DayHyderabad
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version