नतीजों से पहले केजरीवाल ने बुलाई प्रत्याशियों की बैठक
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीज शनिवार 8 फरवरी को घोषित किये जाएंगे। इससे पहले दिल्ली में हलचल बढ़ गई है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी के सभी 70 कैंडिडेट्स की बैठक बुलाई है। आम आदमी पार्टी की यह बैठक आज शुक्रवार की सुबह 11.30 बजे होने वाली है। बता दें दिल्ली में विधानसभा चुनाव के शनिवार को जारी होने वाले नतीजों से पहले आम आदमी पार्टी की यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।
मोदी कैबिनेट की बैठक आज, New Tax Bill को मिल सकती है मंजूरी
New Tax Bill: बजट 2025 पेश करते हुए बीते सप्ताह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया था कि अगले हफ्ते न्यू टैक्स बिल आएगा और अब इसे लेकर ताजा अपडेट आया है, जिसके मुताबिक शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी मिल सकती है। संसद में 1 फरवरी मोदी 3.0 के बजट 2025 Budget 2025 को पेश करते हुए पिछले दिनों केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण Nirmala Sitharaman ने कहा था कि अगले सप्ताह न्यू टैक्स बिल New Tax Bill संसद में पेश किया जाएगा। अब इस बिल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। वित्त मामले से जुड़े सूत्र बताते हैं कि शुक्रवार 7 फरवरी को होने वाली मोदी कैबिनेट की बैठक में नए आयकर बिल को मंजूरी दी जा सकती है।
आरबीआई MPC की बैठक आज, कम हो सकता है रेपो रेट
भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट को लेकर आज शुक्रवार 7 फरवरी को बड़ा ऐलान कर सकता है। माना जा रहा है कि आज आरबीआई MPC बैठक होगी। इसके बाद रेपो रेट में कटौती का ऐलान किया जा सकता है। वहीं कहा जा रहा है कि रेपो रेट में करीब 25 से 50 बेसिस पॉइंट की कमी किये जाने की उम्मीद है। आर्थिक मामलों के जानकारों को उम्मीद है कि इस बार रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट या 0.25 फीसदी कटौती कर 6.25 फीसदी किया जा सकता है।
RBI के ऐलान से पूर्व शेयर बाजार में आई गिरावट
आरबीआई आज रेपो रेट को लेकर बड़ा ऐलान कर सकता है। इससे पहले भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखी गई है। निफ्टी 23600 के नीचे आ गया। वहीं सेंसेक्स 32 अंक टूटकर कारोबार करता नजर आ रहा है। निफ्टी में करीब 18 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं निफ्टी बैंक ग्रीन में है। जिससे बैंकिंग शेयरों में तेजी से उछाल देखने को मिल रही है। निफ्टी अभी 23,590.50 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स करीब 78,030.15 पर है।
बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से करीब 18 स्टॉक गिरावट पर हैं, वहीं 12 शेयर उछाल पर हैं। लुढकने वाले शेयरों में एसबीआई, पावरग्रिड, आईटीसी और टीसीएस जैसे प्रमुख शेयर हैं। इसके अतिरिक्त निफ्टी की बात करें तो इसके टॉप 50 शेयर में से 23 शेयर उछाल पर हैं, जबकि 27 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं। सबसे अधिक पावरग्रिड के शेयर में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।