देश मना रहा 76वां रिपब्लिक डे
देश भर में गणतंत्र दिवस का उत्साह नजर आ रहा है। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर विशेष परेड निकाल जा रही है। गणतंत्र दिवस का सेलिब्रेशन हो रहा है। इस बार गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो चीफ गेस्ट के रूप में शामिल हो रहे हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराएंगी
देश आज 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस मौके पर सुबह 10:30 बजे कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराएंगी। उसके बाद परेड प्रारंभ होगी, जो करीब 90 मिनट तक चलेगी। इस बार इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो चीफ गेस्ट के रूप में शामिल हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त देश के प्रधानमंत्री मोदी, राजनाथ सिंह के साथ ही विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।
परेड की शुरुआत देशभर के करीब 300 कलाकार पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर ‘सारे जहां से अच्छा’ की धुन के साथ करेंगे। इसके बाद 5 हजार कलाकार एक साथ कर्तव्य पथ पर भारत के विकास, विरासत और संस्कृति का प्रदर्शन अपने-अपने तरीके से करेंगे। परेड में 16 राज्यों और केंद्र सरकार के 15 विभिन्न मंत्रालयों की कुल 31 झांकियां परेड में शामिल हो रही हैं।
चीन के डिप्टी फॉरेन मिनिस्टर के साथ भारत के विदेश सचिव की मीटिंग
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री आज चीन के डिप्टी फॉरेन मिनिस्टर के साथ एक मीटिंग करेंगे। इस मीटिंग में कैलाश मानसरोवर यात्रा और बाइलेटरल ट्रेड जैसे कई मुद्दों पर बात होगी।
पद्म पुरस्कारों घोषणा, सात लोगों क़ो पद्म विभूषण सम्मान
केंद्र सरकार ने 2025 के लिए 139 पद्म पुरस्कारों घोषणा कर दी है । लोकगायिका शारदा सिन्हा मरणोपरांत,, सुजुकी के चेयरमैन ओसामु सुजुकी, पूर्व चीफ जस्टिस जगदीश सिंह खेहर समेत 7 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया जाएगा। तो वहीं दूसरी ओर बिहार के पूर्व डिप्टी CM सुशील मोदी, गजल गायक पंकज उधास, अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय, पूर्व हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश समेत 19 के नाम पद्म भूषण की सूची में है । महाराष्ट्र के पूर्व CM मनोहर जोशी (मरणोपरांत) के साथ फिल्म निर्माता शेखर कपूर को भी पद्म भूषण सम्मान मिला है
गणतंत्र दिवस परेड :कर्तव्य पथ पर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का महाकुम्भ
महाकुंभ 2025 का आयोजन इस बार एक नई दिशा में हो रहा है।जिसमें आध्यात्मिकता तो है ही साथ ही धरोहर, विकास और डिजिटल प्रगति का संगम भी नजर आ रहा है। इस बार गणतंत्र दिवस परेड में नई दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर एक भव्य झांकी प्रस्तुत की जाएगी ई। जिसमें महाकुंभ के ऐतिहासिक महत्व के साथ सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाया गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
देशभर में आज 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं । प्रधानमंत्री मोदी ने कामना की कि यह राष्ट्रीय उत्सव संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के साथ ही भारत को एक सशक्त व समृद्ध भारत बनाने की दिशा में जारी प्रयासों को और अधिक से अधिक मजबूत करे।
महू में राहुल की रैली में राजनीतिक भाषण की अनुमति
महू में कल सोमवार 27 जनवरी को होने वाली कांग्रेस की सभा क़ो लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है।राजनीतिक भाषण पर प्रतिबंध की शर्त को इंदौर जिला प्रशासन ने एक ही दिन में वापस ले लिया है। इस सभा में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे।बता दें , प्रशासन ने शर्त रखी थी कि कार्यक्रम में कोई भी राजनीतिक और धर्म विरोधी भाषण देना प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि कांग्रेस की आपत्ति के बाद जिला प्रशासन ने इसमें राजनीतिक शब्द हटा दिया है।मतलब राजनीतिक भाषण तो होगा , लेकिन कांग्रेस नेता धर्म विरोधी भाषण मंच से नहीं दे पाएंगे।





