14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान ल्हासा के उद्योग ने अपने विकास में आई तेजी
शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की सरकार के सूचना कार्यालय द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन से मिली ख़बर के अनुसार 14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान, ल्हासा शहर ने पारिस्थितिक प्राथमिकता और हरित सशक्तिकरण के सिद्धांतों का पालन किया। उद्योग का अतिरिक्त मूल्य 13वीं
पंचवर्षीय योजना अवधि के अंत में 7 अरब 85 करोड़ 50 लाख युआन से बढ़कर 2025 में 27 अरब 16 करोड़ 10 लाख युआन हो गया, जो 3.4 गुना की वृद्धि रही। शहर के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में उद्योग का अनुपात 11.3% से बढ़कर 24.9% हो गया, जो 13.6 प्रतिशत अंकों की वृद्धि है। उद्योग की अग्रणी भूमिका में उल्लेखनीय वृद्धि हुई, जिससे मात्रात्मक और गुणात्मक दोनों तरह से सुधार हुआ और यह पूरे स्वायत्त प्रदेश में उद्योग का प्रमुख विकास केंद्र बन गया।
वर्तमान में, ल्हासा में बड़े औद्योगिक उद्यम 125 हैं। स्वायत्त प्रदेश स्तर पर 77 विशिष्ट और नवोन्मेषी उद्यम हैं, जो स्वायत्त प्रदेश के कुल उद्यमों का 84.6% हैं। 2025 तक, बड़े औद्योगिक उद्यमों के मूल्यवर्धन में 16.7% कीवृद्धि रही, जो स्वायत्त प्रदेश के कुल मूल्यवर्धन का 52.7% रहा और स्वायत्त प्रदेश की समग्र वृद्धि में 68.2% का योगदान दिया गया।
इस बीच, 14वीं पंचवर्षीय योजना की शुरुआत से ही, ल्हासा नवाचार की गति को बढ़ावा देने में तेजी ला रहा है।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)