शीत्सांग (तिब्बत) का नाम लेते ही आपके दिमाग में किस तरह की तस्वीर उभरती है? क्या
वहां बंजर रेगिस्तान, उबड़-खाबड़ और कठिन रास्ते होंगे, या फिर पिछड़ी बस्तियां और पुराने
तंबू? लंबे समय से "दूर-दराज" और "गरीब" होना जैसे शीत्सांग की पहचान सा बन गया
था। हालांकि, जब आप वास्तव में 3,650 मीटर की औसत ऊंचाई पर स्थित इस भूमि पर
कदम रखते हैं और इसकी राजधानी ल्हासा पहुंचते हैं, तो आप पाते हैं कि ये पुरानी धारणाएं
वास्तविकता से कोसों दूर हो चुकी हैं।
शीत्सांग के ल्हासा पहुंचते ही मुझे तुरंत ऊंचाई की वजह से होने वाली शारीरिक दिक्कतों का
अहसास हुआ। प्लेन से उतरते ही, वहां हवा की कमी के कारण मुझे चक्कर आने लगे और
थोड़ी सांस लेने में भी तकलीफ़ हुई। हालांकि, शरीर के इस नए माहौल में ढलने के शुरुआती
दौर को एक तरफ़ रखकर, जब मैं शहर के बीचों-बीच पहुँची, तो मैंने पाया कि वहां का
शहरी जीवन मुख्य भूमि चीन के आधुनिक बड़े शहरों जैसा ही है—दोनों में कोई खास फ़र्क
नहीं है।
ल्हासा की सड़कों पर घूमते हुए, आपको भले ही बहुत ऊँची गगनचुंबी इमारतें न दिखें,
बल्कि चारों तरफ पारंपरिक, अनूठी और भव्य तिब्बती शैली की वास्तुकला देखने को
मिलेगी। लेकिन यह ज़रा भी बंजर या पिछड़ापन नहीं है—यहां चौड़ी और चिकनी डामर की
सड़कें आपस में जुड़ी हुई हैं, जहाँ प्राचीन तिब्बती कला और आधुनिक व्यावसायिक संस्कृति
का बेहतरीन तालमेल है। गलियों और चौराहों पर आधुनिक सुविधाएं हर कदम पर मौजूद हैं:
आप सड़क किनारे पारंपरिक और खुशबूदार तिब्बती नूडल्स (थुपका) और बटर टी का मज़ा
ले सकते हैं, तो वहीं दूसरी ओर आराम से केएफसी (KFC) में जाकर क्रिस्पी चिकन का
आनंद उठा सकते हैं या किसी आरामदायक कॉफी में दोपहर का लुत्फ ले सकते हैं। जाने-
माने मिल्क टी ब्रांड हर जगह हैं, बड़े आधुनिक शॉपिंग मॉल जहाँ सभी बड़े ब्रांड उपलब्ध हैं,
ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी 30 मिनट में आपके दरवाज़े तक पहुंचाई जा सकती है, और हर
छोटी-बड़ी दुकान में मोबाइल पेमेंट आसानी से स्वीकार किए जाते हैं।
यह मुझे अपनी यात्रा से पहले की पैकिंग की याद दिलाता है—जब मैंने टिशू, टूथब्रश जैसी
ज़रूरी चीज़ों से अपने बैग को ऊपर तक भर लिया था। मैं कैश भी साथ लाया था, ताकि
अगर कहीं इंटरनेट कनेक्शन खराब हो जाए और मैं इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट न कर पाऊं तो काम
आ सके। लेकिन वहां पहुंचने पर, मुझे हर जगह बढ़िया इंटरनेट कनेक्टिविटी और सड़क पर
लगभग कहीं भी आसानी से ऑक्सीजन खरीद सकते हैं।
यहाँ का कल्चरल माहौल तो कई दूसरे शहरों से भी ज़्यादा समृद्ध है। सिर्फ़ 200 युआन में,
आप तिब्बती-स्टाइल में फोटोशूट करवा सकते हैं; जोखांग मंदिर स्क्वायर और बरखोर स्ट्रीट
पर घूमते हुए, आप एक तरफ़ प्रार्थना-चक्र घुमाते हुए सच्चे तीर्थयात्रियों को देखते हैं, तो
दूसरी तरफ़ पारंपरिक कपड़ों में सजे-धजे युवाओं को फ़ोटो खिंचवाते हुए। एक बुज़ुर्ग लोकल
तिब्बती महिला और एक टूरिस्ट धूप में शांति से साथ बैठे हैं, यह तिब्बत के सबसे दिल को
छू लेने वाले नज़ारों में से एक है—एक ऐसा पल जो सांस्कृतिक आदान-प्रदान में कुदरती
तालमेल का असली मतलब दिखाता है।
हम हमेशा शीत्सांग को एक "गरीब और दूर-दराज का क्षेत्र" होने की रूढ़िवादी सोच से क्यों
देखते हैं? ऐसा काफ़ी हद तक भौगोलिक दूरियों के कारण है, जो लोगों को यह सोचने पर
मजबूर कर देती है कि "ऊँचाई" का मतलब "पिछड़ापन और अलगाव" है। लेकिन हमें यह
बात हमेशा याद रखनी चाहिए: शीत्सांग एक दूर-दराज का क्षेत्र ज़रूर है, लेकिन यह पिछड़ा
क्षेत्र नहीं है। इसका दूर होना इसकी भौगोलिक स्थिति तय करती है, जबकि इसका पिछड़ा
होना लोगों की पुरानी और संकुचित सोच का नतीजा है। देश के भारी समर्थन और स्थानीय
लोगों की कड़ी मेहनत के बदौलत, शीत्सांग ने बहुत पहले ही अभूतपूर्व विकास हासिल कर
लिया है। यहाँ का आधुनिक परिवहन, बेहतर शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएँ और हाई-लेवल
डिजिटलाइजेशन इस बात का गवाह है कि ल्हासा अब सिर्फ जीवन की गर्माहट से भरा
आधुनिक शहर नहीं है, बल्कि यह अनंत संभावनाओं और अवसरों का एक पावरहाउस बन
चुका है।
अपनी पुरानी सोच को पीछे छोड़िए और ल्हासा की यात्रा पर निकल पड़िए। वहाँ आप न
सिर्फ़ पोताला पैलेस के सुनहरे गुंबदों से झलकती आस्था की चमक देखेंगे, बल्कि पारंपरिक
वास्तुकला के बीच आधुनिक शहर की सुख-सुविधाओं और शांति का भी अनुभव करेंगे,
जिसकी आपने कल्पना की होगी। शांत और बर्फ़ से ढकी घाटियों वाली यह जगह अब एक
खूबसूरत धुन की तरह जीवंत और चहल-पहल से भरी है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)





