Monday, November 2, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

इस दिन होगा खेलो एमपी यूथ गेम्स का भव्य शुभारंभ…CM डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया करेंगे उद्घाटन…कैलाश खेर की सुरों से गूंजेगा तात्या टोपे स्टेडियम

DigitalDesk by DigitalDesk
January 25, 2026
in भोपाल, मनोरंजन, मुख्य समाचार, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
Khelo MP Youth Games
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

27 जनवरी को होगा खेलो एमपी यूथ गेम्स का भव्य शुभारंभ…CM डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया करेंगे उद्घाटन…कैलाश खेर की सुरों से गूंजेगा तात्या टोपे स्टेडियम

भोपाल। मध्य प्रदेश के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। राजधानी भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में 27 जनवरी 2026 को खेलो एमपी यूथ गेम्स का राज्य स्तरीय शुभारंभ समारोह भव्य और ऐतिहासिक रूप से आयोजित किया जाएगा। इस समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया संयुक्त रूप से करेंगे। सायं 6:30 बजे से शुरू होने वाला यह आयोजन खेल, युवा ऊर्जा, संस्कृति और संगीत का अनूठा संगम बनेगा।

Related posts

pm Modi message of development for Madhya Pradesh play a key role Viksit Bharat

PM मोदी का मध्यप्रदेश को विकास का संदेश, 2047 के विकसित भारत में निभाएगा अहम भूमिका

November 1, 2026
Political battle from the Ramlila stage! Rahul warning heats up the political scene

रामलीला के मंच से सियासी संग्राम! राहुल की चेतावनी से गरमाई राजनीति, बीजेपी का पलटवार

November 1, 2026

राज्य सरकार द्वारा आयोजित यह भव्य समारोह प्रदेश के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होगा। खेलो एमपी यूथ गेम्स के माध्यम से न सिर्फ प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को मंच मिलेगा, बल्कि मध्य प्रदेश की खेल संस्कृति को भी नई पहचान मिलने की उम्मीद है। आयोजन को लेकर राजधानी में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

कैलाश खेर के सुरों से सजेगा समारोह

राज्य स्तरीय शुभारंभ समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक कैलाश खेर की लाइव संगीतमय प्रस्तुति होगी। उनकी दमदार आवाज, लोक-संगीत की आत्मा और ऊर्जा से भरपूर गायन से पूरा तात्या टोपे स्टेडियम संगीतमय उल्लास से गूंज उठेगा। कैलाश खेर के गीत युवाओं में जोश, ऊर्जा और सकारात्मक भावनाओं का संचार करेंगे। आयोजकों के अनुसार, यह प्रस्तुति खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए यादगार अनुभव बनेगी।

संगीत, संस्कृति और खेलों का अनोखा मेल

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि खेलो एमपी यूथ गेम्स के राज्य स्तरीय शुभारंभ को विशेष रूप से भव्य, आकर्षक और प्रेरणादायी बनाया गया है। समारोह में संगीत के साथ-साथ संस्कृति और खेलों का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिलेगा। ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ फेम डांस ट्रूप द्वारा प्रस्तुत रोमांचक एरोबिक डांस दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगा।

इसके अलावा भव्य मार्च-पास्ट के माध्यम से खिलाड़ियों का अनुशासन, एकजुटता और खेल भावना प्रदर्शित की जाएगी। यह मार्च-पास्ट युवाओं में टीम भावना, समर्पण और प्रतिस्पर्धा की भावना को दर्शाएगा। समारोह में विशेष नृत्य-नाटिका भी प्रस्तुत की जाएगी, जिसमें खेलों के संघर्ष, अनुशासन, मेहनत और विजय की भावना को जीवंत रूप में मंच पर उतारा जाएगा।

पहली बार इतने बड़े स्तर पर समन्वित आयोजन

मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि यह पहली बार है जब खेलो एमपी यूथ गेम्स को इतने बड़े और समन्वित स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। खास बात यह है कि देश में पहली बार खेल विभाग और सभी मान्यता प्राप्त खेल संघों के साथ मिलकर इन प्रतियोगिताओं का आयोजन और संचालन किया जा रहा है। इस समन्वय से प्रतियोगिताओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि खेलो एमपी यूथ गेम्स को केवल एक प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि इसे राज्य स्तरीय टीम चयन का सशक्त मंच, युवा प्रतिभाओं की पहचान का माध्यम और प्रदेश की खेल संस्कृति के उत्सव के रूप में विकसित किया गया है। यह आयोजन आने वाले वर्षों में मध्य प्रदेश को खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक होगा।

28 खेलों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के शुभारंभ के साथ ही प्रदेशभर से चयनित 28 विभिन्न खेलों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इनमें एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, कुश्ती, तीरंदाजी सहित कई खेल शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि खेलो एमपी यूथ गेम्स की ब्लॉक, जिला और संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं पहले ही सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं।

इन प्रारंभिक स्तर की प्रतियोगिताओं में ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक के हजारों खिलाड़ियों ने भाग लिया। अब इन्हीं प्रतियोगिताओं से चयनित श्रेष्ठ खिलाड़ी राज्य स्तरीय मंच पर अपनी खेल क्षमता, अनुशासन और समर्पण का परिचय देंगे। यह मंच कई युवा खिलाड़ियों के लिए भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की राह खोल सकता है।

युवाओं के लिए प्रेरणा और अवसर

खेलो एमपी यूथ गेम्स न सिर्फ प्रतिस्पर्धा का मंच है, बल्कि यह युवाओं के लिए प्रेरणा और आत्मविश्वास का स्रोत भी है। सरकार का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक युवा खेलों से जुड़ें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। इस आयोजन के माध्यम से खेलों को करियर के रूप में अपनाने के प्रति भी सकारात्मक संदेश जाएगा।

व्यापक सहभागिता का आह्वान

राज्य स्तरीय शुभारंभ समारोह में विभिन्न खेल संघों के वरिष्ठ पदाधिकारी, खिलाड़ी, प्रशिक्षक, खेल प्रेमी, युवा, अभिभावक और बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता अपेक्षित है। यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएगा, बल्कि मध्य प्रदेश को खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत पहचान दिलाने की दिशा में भी अहम कदम साबित होगा। कुल मिलाकर, 27 जनवरी को भोपाल में होने वाला खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ समारोह खेल, संस्कृति और युवा शक्ति का भव्य उत्सव बनेगा, जो लंबे समय तक प्रदेशवासियों की स्मृतियों में दर्ज रहेगा।

Tags: #Kailash Kher#Tatya Tope StadiumKhelo MP Youth Games
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version