केन्या की राष्ट्रीय असेंबली के अध्यक्ष के साथ सीएमजी का विशेष साक्षात्कार
चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने हाल में चीन के थ्येनचिन शहर में केन्या
की राष्ट्रीय असेंबली के अध्यक्ष मोसेस वेटंगुला का इंटरव्यू किया।
इस मौके पर वेटंगुला ने कहा कि थ्येनचिन में आयोजित विधायकों
का मैत्रपूर्ण मंच केन्या के लिए बहुत अहम है। चीन अफ्रीका की नवोदित
आर्थिक शक्तियों का करीबी साथी है। लगभग हर अफ्रीकी देश में चीन की
मौजूदगी देखी जा सकती है। अन्य विकासशील देशों में स्थिति ऐसी ही है। चीन
ने एक बहुत बड़ी छलांग लगाई है। सामाजिक विकास, आर्थिक वृद्धि,
औद्योगीकरण, विनिर्माण, इंजीनियरिंग तकनीक और जन जीवन से जुड़े कई
क्षेत्रों में चीन का अनुभव सीखने योग्य है।
वेटंगुला ने कहा कि केन्या समेत चीन के साथ राजनयिक सम्बंध
स्थापित करने वाले अफ्रीकी देशों से चीन को निर्यात किए जाने वाले विभिन्न
सामानों पर कोई कोटा नहीं लगाया गया और उनपर शून्य शुल्क लागू किया
गया। यह हमारे व्यापार के लिए बहुत अच्छा है। चीन को हमारे निर्यात में
भारी उछाल आया है। इससे किसानों की आय में बढ़ोतरी हुई।
वेटंगुला ने कहा कि केन्या और चीन के नेताओं ने पिछले साल के
अप्रैल में द्विपक्षीय सम्बंधों को नए युग में चीन-केन्या साझे भविष्य वाले
समुदाय तक बढ़ाया। चीन में विकास का अनुभव केन्या के लिए सीखने
योग्य है। राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत चार वैश्विक पहल सभी
मानव जाति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अगर हम सब चार वैश्विक पहलों
पर कायम रहते हैं और इनका कार्यान्वयन करते हैं, तो सभी लोग
शांतिपूर्ण से रह सकेंगे।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)