Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

कर्नाटक विधानसभा चुनाव,येदियुरप्पा के बिना आसान नहीं बीजेपी के लिए चुनावी समर

DigitalDesk by DigitalDesk
April 11, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Karnataka Assembly Elections
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव का शंखनाद होने के साथ ही सियासी दलों में बैठकों का सिलसिला तेज हो गया है। कांग्रेस जहां 166 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है वहीं बीजेपी की भी सूची कभी भी जारी हो सकती है। बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन किया गया। नाम फाइनल हो गए हैं।

  • कर्नाटक में बीजेपी के कर्णधार हैं बीएस येदियुरप्पा
  • येदियुरप्पा ने खोला था बीजेपी के लिए दक्षिण का द्वार
  • लिंगायत समुदाय के प्रभावी नेता हैं बीएस येदियुरप्पा
  • कर्नाटक में बीजेपी को पहुंचाया सत्ता के शिखर पर

राजनीतिक और सामाजिक समीकरणों के पेंच में उलझी कर्नाटक की राजनीति को देखते हुए भाजपा ने राज्य के पूर्व सीएम बी एस येदियुरप्पा को अपने अभियान का चेहरा बना लिया है। हालांकि येदियुरप्पा सीएम फेस नहीं बनाए गए है। वे राज्य के न केबल वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं बल्कि प्रभावी लिंगायत समुदाय के प्रतिष्ठित नेता भी माने जाते हैं। यही वजह है कि सवाल उठता है कि आखिर सत्ता के शिखर तक पहुंचने वाले येदियुरप्पा का क्या राजनीतिक सफर इस चुनाव के बाद समाप्त हो जाएगा।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

येदियुरप्पा ने कुर्सी छोड़ी तो हार गई थी बीजेपी

बता दें बीएस येदियुरप्पा ने दक्षिण में भाजपा का रास्ता खोला। उन्होंने कर्नाटक में भाजपा को मजबूत पार्टी के रुप में भी स्थापित किया। येदियुरप्पा के मजबूत होने अंदाज़ा इस बात से भी लगा सकते हैं कि साल 2011 में बीएस येदियुरप्पा ने सीएम पद छोड़ा तो पार्टी को अगले ​विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद दक्षिण में बीजेपी को स्थापित करने वाले येदियुरप्पा फिर 2023 के चुनाव में बीजेपी के लिए कर्णधार की भूमिका निभा सकते हैं। क्योंकि कर्नाटक में भाजपा के चुनाव अभियान को बीएस येदियुरप्पा ही नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं। जिससे सवाल उठता है कि राजनीति से दूर जाने वाले येदियुरप्पा भाजपा को वापसी के लिए पसींना बहा रहे हैं। भाजपा में येदियुरप्पा 1980 में शामिल हुए थे। इसके बाद 1983 में येदियुरप्पा शिकारपुरा से विधायक चुने गए। विधायक बनने के बाद बीएस येदियुरप्पा का सियासी सफर तेजी से चल निकला। साल 1994 के आते आते वे इतने सशक्त हो गए। उन्हें नेता प्रतिपक्ष की भूमिका सौंपी गई। साल 1999 के विधानसभा चुनाव में हालांकि हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में पार्टी ने उन्हें विधान परिषद का सदस्य बनाया तो साल 2004 में जीत मिली ऐसे में वे एक बार फिर वो नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में रहे। साल 2006 में सियासी सितारे बदले, और येदियुरप्पा को डिप्टी सीएम बनाया गया। जब जेडीएस का गठबंधन टूटा तो साल 2007 में जेडीएस ने बीजेपी की ओर रुख किया और अपना समर्थन देकर बीएस युदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।
हालांकि कुछ ही दिन बाद परिस्थित बदली तो बीएस येदियुरप्पा 2008 के विधानसभा चुनाव में फिर येदियुरप्पा दूसरी बार कर्नाटक के सीएम बने।

शिमोद से चुने गए थे 2014 में सांसद

साल 2014 में फिर से येदियुरप्पा ने भाजपा से हाथ मिलाया। अपनी पार्टी का भाजपा में विलय किया और शिमोगा से लोकसभा चुनाव जीत कर संसद पहुंचे। 2016 में बीजेपी ने उन्हें पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनाया। इसके बाद 2018 के चुनाव में 104 सीटों के साथ बीजेपी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। सरकार भी बनाई लेकिन ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी। कांग्रेस के समर्थन से कुमारस्वामी कर्नाटक के सीएम बने। लेकिन उनकी सरकार भी गिर गई। ऐसे में एक बार फिर बीजेपी की ओर से चौथी बार येदियुरप्पा सीएम बने। इसके बाद बीजेपी ने कर्नाटक का मुख्यमंत्री बदल कर येदियुरप्पा को आराम करने की सलाह दी, लेकिन 2023 का चुनाव बीजेपी बिना येदियुरप्पा के जीत नहीं सकती इसलिए फिर से उन्हें आगे किया गया है। दरअसल येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद के बाद बीजेपी नहीं चाहती थी कि लिंगायत समुदाय उनसे नाराज हों। येदियुरप्पा लिंगायत समुदाय से आते हैं। बीजेपी ने उनकी जगह बसवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री बना दिया। मुख्यमंत्री बनने से भाजपा को कुछ खास फायदा नहीं मिला।

Post Views: 279
Tags: BJPKarnataka Assembly Elections 2023Yeddyurappa
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version