Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

पायलट और गहलोत का झगड़ा सुलझाएंगे कमलनाथ,दिल्ली में होगी पायलट कमलनाथ की मुलाकात

DigitalDesk by DigitalDesk
April 12, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Pilot Kamal Nath meet
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान विधानसभा चुनाव की गर्मी महसूस की जाने लगी है। इस बीच सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच सियासी टसल बढ़ती जा रही है। एक दिन के अनशन के बाद सचिन पायलट दिल्ली जा रहे हैं। यहां उनकी पार्टी हाईकमान या पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात होगी या नहीं ये फिलहाल तय नहीं है। इस बीच मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ भी दो दिन के दिल्ली दौरे पर हैं। माना जा रहा है कि राजस्थान के सियासी संकट को लेकर सोनिया गांधी ने कमलनाथ को दिल्ली बुलाया है। दिल्ली में सचिन पायलट और कमलनाथ के बीच मुलाकात होने की संभावना है।

  • राजस्थान संकट के बीच दिल्ली दौरे पर कमलनाथ
  • पार्टी के सीनियर नेताओं से करेंगे मुलाकात
  • प्रदेश के राजनीतिक हालात पर भी चर्चा संभव
  • सचिन पायलट से मिलेंगे कमलनाथ
  • अनशन के दूसरे दिन दिल्ली पहुंचे सचिन पायलट
  • चुनावी साल में राजस्थान कांग्रेस में फिर कलह
  • पहले भी सुलझाया था दोनों के बीच विवाद

बता दें इससे पहले भी जब गहलोत और पायलट टकराहट बढ़ने पर सोनिया गांधी ने कमलनाथ को दोनों के बीच सुल​ह कराने का जिम्मा सौंपा था। उस समय कमलननाथ ने अपनी राजनीतिक कौशल का परिचय देते हुए किसी तरह विवाद बढ़ने से रोक दिया। अब एक बार फिर कमलनाथ को दिल्ली बुलाया गया है। इस बार फिर एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ को पार्टी ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें राजस्थान में पायलट और गहलोत के सियासी विवाद को सुलझाने की जिम्मेदारी दी है। पिछले दो साल से अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जबरदस्त खींचतान चल रही है।

Related posts

तिंग श्युएश्यांग ने 11वें पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र में भाग लिया

तिंग श्युएश्यांग ने 11वें पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र में भाग लिया

September 4, 2026
Gold Price4: सितंबर को सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, 6 दिन की गिरावट के बाद सोने में ₹3,400 का उछाल

Gold Price4: सितंबर को सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, 6 दिन की गिरावट के बाद सोने में ₹3,400 का उछाल

September 4, 2026

गहलोत और पायलट दोनों से कमलनाथ के अच्छे संबंध

कमलनाथ के पायलट और गहलोत दोनों से ही रिश्ते अच्छे हैं। इतना ही नहीं एमपी में 2020 के विधानसभा उपचुनाव के दौरान कमलनाथ की अपील पर सचिन पायलट ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ जमकर प्रचार किया था। जबकि सिंधिया और पायलट में गहरी दोस्ती है। इसके बाद भी वे ग्वालियर चंबल अंचल में सिंधिया समर्थकों के खिलाफ और कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करते नजर आए थे।

गांधी परिवार के विश्वासपात्र माने जाते हैं कमलनाथ

दरअसल कमलनाथ का नाम गांधी परिवार के करीबी और भरोसेमंद लोगों में शामिल हैं। इससे पहले राजस्थान में सियासी विवाद को सुलझाने की जिम्मेदारी कभी अहमद पटेल के पास हुआ करती थी, लेकिन उनके निधन के बाद पार्टी आलाकमान ने ये जिम्मेदारी कमलनाथ को सौंपी है। सचिन पायलट और गहलोत के बीच विवाद चरम पर पहुंच चुका है। पार्टी के कुछ बड़े नेता पायलट गुट के साथ खड़े होते नजर आ रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस आलाकमान की चुनौती बढ़ती जा रही है। इन चुनौतियों के बीच कमलनाथ फिर गहलो​त और पायलट के बीच सुलह कराने की ​कोशिश करते नजर आएंगे। इसे लेकर वे दिल्ली में सचिन पायलट से मुलाकात करने वाले हैं।

वसुंधरा के बहाने गहलोत सरकार के खिलाफ पायलट ने किया था अनशन

बता दें पायलट ने मंगलवार को जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर एक दिन का अनशन किया था। हालांकि पायलट का ये अनशन राजस्थान की तत्कालीन सीएम वसुंधरा राजे के शासन में हुए घोटालों की जांच की मांग और जिसमें कार्रवाई न करने पर वर्तमान सीएम गहलोत सरकार के खिलाफ था। पायलट पहले भी कई मौके पर वसुंधरा राजे के कार्यकाल में हुए घोटालों की जांच का मुद्दा उठा चुके हैं। दरअसल पायलट ने वसुंधरा राजे पर भ्रष्टचार और कुशासन के आरोप लगाते हुए अशोक गहलोत का एक पुराना वीडियो चलाया था, जिसके बाद सवाल किया था कि इन मामलों की जांच क्यों नहीं कराई गई। पायलट ने कहा कांग्रेस के पास पूर्व की बीजेपी सरकार के खिलाफ ठोस प्रमाण थे। इसके बाद भी उन मामलों में कार्रवाई नहीं की गई।

पुरानी तकरार है गहलोत – पायलट के बीच

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच विवाद नया नहीं है। दोनों के बीच विवाद की कई बार खबरें आती रहीं हैं। बताया जाता है कि 2018 में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली सफलता के बाद पायलट चाहते थे कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाए लेकिन गहलोत ने उन्हें मौका नहीं दिया। इसके बाद से ही राजस्थान कांग्रेस में दो नेताओं के गुट चलते हैं।

Tags: CM Ashok GehlotFormer Deputy CM Sachin PilotKamal NathRajasthan politics
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version