2002 का सवाल, 2012 तक जारी रहा सिलसिला… मोदी से पूछे वो 5 सवाल फिर ट्रेंड हुए जाने माने पत्रकार दीपक चौरसिया

journalist Deepak Chaurasia has gone viral again for those five questions he asked Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर देशभर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी बीच जाने माने पत्रकार दीपक चौरसिया के पुराने इंटरव्यू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। खास बात यह है कि इन इंटरव्यू में टेलीविजन पत्रकारिता के पुरोधा दीपक चौरसिया ने नरेंद्र मोदी से प्रधानमंत्री बनने की संभावनाओं को लेकर कई बार सीधे सवाल किए थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर देश भर से उन्हें बधाईयां मिल रहीं हैं। इस सबके बीच देश जाने माने पत्रकार दीप​क चौरसिया का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कहानी की शुरुआत साल 2002 से होती है। गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के दौरान दीपक चौरसिया ने पूछा था कि “मोदी जी प्रधानमंत्री कब बनेंगे?” इसी क्रम में उन्होंने सवाल किया था—“मणिनगर से दिल्ली कितनी दूर है?” उस समय नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय राजनीति में प्रधानमंत्री पद के दावेदार के तौर पर स्थापित नहीं हुए थे।
इसके बाद 2008 के इंटरव्यू में भी प्रधानमंत्री पद की संभावना को लेकर सवाल दोहराया गया। फिर 2012 के सद्भावना उपवास के दौरान चौरसिया ने एक कदम आगे बढ़कर मोदी से पूछा कि अगर वह उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं, तो क्या मोदी उन्हें शुभकामनाएं देंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि यह एक मतदाता के तौर पर उनकी राय है।

दिलचस्प बात यह है कि ये सवाल उस दौर के हैं, जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे और दिल्ली की सत्ता को लेकर उनकी संभावित भूमिका राजनीतिक चर्चा का विषय बन रही थी। इसके बाद 2014 और 2019 में भी दीपक चौरसिया ने नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू किए। यानी एक पत्रकार के सवालों का यह सिलसिला 2002 से 2012 और फिर 2014-2019 तक पहुंचा। आज प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर वायरल हो रहा यह वीडियो पुराने सवालों और बाद की राजनीतिक यात्रा के बीच के उस लंबे सफर की याद दिला रहा है।

Exit mobile version