25 जुलाई को, 2026 आईएसएसएफ विश्व कप की महिला 10 मीटर एयर राइफ़ल स्पर्धा
आयोजित की गई। चीनी टीम की 16 वर्षीय तू युछेन ने 254.6 के स्कोर के साथ चैंपियनशिप
जीती और अपना पहला अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक हासिल किया।
तू युछेन का शानदार् प्रर्दशन
इस प्रतियोगिता के क्वालीफाइंग राउंड में, तू युछेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की
साथी हान च्यायु के साथ फाइनल में जगह बनाई। फाइनल शुरू होने के बाद, तू युछेन ने अपने
पहले शॉट पर 9.9 अंक बनाए, जिससे पांच शॉट्स के बाद वह आठ प्रतियोगियों में सातवें स्थान
पर रहीं। तू युछेन ने जल्दी ही अपने प्रर्दशन में सुधार किया और लगातार उच्च स्कोर बनाते हुए
पांच शॉट्स के दूसरे सेट के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गईं। एलिमिनेशन राउंड में प्रवेश करते
हुए, तू युछेन ने अपना स्थिर प्रदर्शन जारी रखा और अग्रणी जापानी प्रतियोगी मिसाकी नोहाता
को पीछे छोड़ते हुए अंत तक अपनी बढ़त बनाए रखी।
मिसाकी नोहाता ने 253.3 अंकों के साथ रजत पदक जीता, और हान च्यायु ने कांस्य पदक
प्राप्त किया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)





