Sunday, September 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ग्रोव संरक्षण को मिला वैश्विक मंच, अंतर्राष्ट्रीय मैंग्रोव केंद्र ने शुरू किया काम

DigitalDesk by DigitalDesk
July 27, 2026
in मुख्य समाचार
0
ग्रोव संरक्षण को मिला वैश्विक मंच, अंतर्राष्ट्रीय मैंग्रोव केंद्र ने शुरू किया काम
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

जनवरी-अगस्त में चीन में करीब 4.8 खरब युआन विदेशी निवेश

जनवरी-अगस्त में चीन में करीब 4.8 खरब युआन विदेशी निवेश

September 19, 2026
Success Story: उम्र की सीमा नहीं, जुनून और अनुभव से बनती है नई पहचान; हेमलता पाल और रिधिमा अरोड़ा की कहानी देती है उद्यमिता की सीख

Success Story: उम्र की सीमा नहीं, जुनून और अनुभव से बनती है नई पहचान; हेमलता पाल और रिधिमा अरोड़ा की कहानी देती है उद्यमिता की सीख

September 19, 2026

26 जुलाई को "मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र संरक्षण अंतर्राष्ट्रीय दिवस" मनाया गया। मैंग्रोव संरक्षण
और सहयोग के लिए समर्पित दुनिया के पहले अंतर-सरकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन के रूप में,
अंतर्राष्ट्रीय मैंग्रोव केंद्र ने इसी दिन औपचारिक रूप से काम करना शुरू किया। इसके साथ ही यह
वैश्विक पहल से वास्तविक संचालन के नए चरण में प्रवेश कर गया है।
अंतर्राष्ट्रीय मैंग्रोव केंद्र में 8 सदस्य देश और 13 हस्ताक्षरकर्ता देश शामिल हैं। ये देश एशिया, अफ्रीका
और अमेरिका सहित दुनिया के प्रमुख मैंग्रोव क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं। केंद्र के वास्तविक
संचालन में आने के बाद, यह संयुक्त वैज्ञानिक अनुसंधान, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण जैसे
माध्यमों से वैश्विक स्तर पर मैंग्रोव संरक्षण के लिए समन्वित प्रयासों को बढ़ावा देगा।
अंतर्राष्ट्रीय मैंग्रोव केंद्र के सचिवालय के महासचिव पाओ तामिंग ने कहा, "हम सदस्य देशों में प्रदर्शन
परियोजनाएं शुरू करेंगे। इनमें मैंग्रोव संरक्षण और बहाली, पारिस्थितिक निगरानी तथा नीला कार्बन
व्यापार जैसी परियोजनाएं शामिल होंगी। इन प्रयासों के माध्यम से दुनिया भर के मैंग्रोव क्षेत्रों वाले
देशों को व्यावहारिक और दोहराए जा सकने वाले तकनीकी मॉडल उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही,
सभी सदस्य देशों की मैंग्रोव संरक्षण और बहाली से जुड़ी तकनीकी क्षमता को भी मजबूत किया
जाएगा।"
कंबोडिया के पर्यावरण मंत्रालय के राष्ट्रीय उद्यान विभाग के आर्द्रभूमि संरक्षण प्रभाग के कार्यालय
प्रमुख यांग वीसाल ने कहा, "चीन ने मैंग्रोव संरक्षण और बहाली के लिए एक प्रभावी और व्यवस्थित
योजना तैयार की है, जो मैंग्रोव संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए चीनी सरकार की प्रतिबद्धता को
दर्शाती है। चीन के व्यावहारिक अनुभव सीखने योग्य हैं और कंबोडिया सहित कई देश इससे लाभ उठा
सकते हैं।"
नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, चीन में मैंग्रोव क्षेत्र बढ़कर 31,700 हेक्टेयर तक पहुंच गया है, जो इस
सदी की शुरुआत की तुलना में 44 प्रतिशत अधिक है। इसके साथ ही चीन दुनिया के उन चुनिंदा देशों
में शामिल हो गया है, जहां मैंग्रोव क्षेत्र में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। इसके अलावा, मैंग्रोव
पारिस्थितिकी तंत्र की अखंडता, जैव विविधता और नीला कार्बन के माध्यम से कार्बन अवशोषण
क्षमता में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Tags: #Mangrove #Environment #ClimateChange #BlueCarbon #NatureConservation #GlobalEnvironment #China
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार
“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version