Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

बस ड्राइवर की तरह इंडिगो विमान के पायलट के साथ पैसेंजर ने की मारपीट! …कांग्रेस बोले मंत्री और मंत्रालय मौन क्यों हैं ?

DigitalDesk by DigitalDesk
January 15, 2024
in दिल्ली, बिजनेस, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Indigo flight passenger pilot assault video goes viral
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अभी तक आपने बस के ड्राइवर के साथ यात्रियों की मारपीट का नजारा देखा होगा। अब फ्लाइट के पायलट के साथ बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। ये विमान है इंडिगो का है जिसे दिल्ली से गोवा जाना था, लेकिन फ्लाइट में लगातार देरी के चलते एक पैसेंजन ने विमान के पायलट को पीट दिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही इस मुददे को लेकर सियासी बयानबाजी भी हो रही है। दरअसल ये पूरा मामला उस वक्त हुआ, जब पायलट फ्लाइट में देरी के संबंध में जानकारी विमान में दे रहे थे। इस दौरान ही एक पैसेंजर जमकर गुस्सा हो गया। उसने पायलट के साथ जमकर मारपीट कर दी।

  • इंडिगो की फ्लाइट में पैसेंजर ने की पायलट से मारपीट
  • पायलट से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • उड़ान में 13 घंटे की देरी से पैसेंजर था नाराज
  • लोग बोले- पैसेंजर को नो फ्लाई लिस्ट में डाल दें
  • दिल्ली से गोवा जाने वाली फ्लाइट में मारपीट
  • देरी होने पर नाराज पैसेंजर ने पायलट को पीटा
  • कांग्रेस ने बनाया मारपीट को मुद्दा
  • कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बयान
  • ‘एयरलाइंस की गैर-जिम्मेदारी से यात्री परेशान’
  • ‘उड्डयन मंत्री और मंत्रालय ने साध रखी है चुप्पी

मारपीट का ये मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में शिकायत मिली है। इस पर एक्शन लिया जाएगा। वहीं पायलट के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर्स ने बदसलूकी करने वाले पैंसेजर को नो-फ्लाई सूची में डालने का सुझाव दे डाला तो वहीं यूजर ने भी इस पर अपनी बात रखी और लिखा कि विमान के पायलट या केबिन क्रू को फ्लाइट में देरी से क्या लेना-देना है? बेचारे पायलट और केबिन क्रू मेंबर तो बस अपना काम कर रहे थे। इस पैंसेजर को तत्काल गिरफ्तार करें इतना ही नहीं उसे अब नो-फ्लाई लिस्ट में डाल दें। ऐसे पैसेंजर की तस्वीर भी पब्लिश करें जिससे कि लोगों को सार्वजनिक रूप से उसके बुरे स्वभाव की जानकारी मिल सके, उसके बारे में पता चल सके।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

यात्री असहाय होकर @DGCAIndia और उड्डयन मंत्री को टैग कर रहे हैं- पवन खेड़ा

इधर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नाराज यात्रियों ने अपनी भड़ास सोशल मीडिया पर निकाली है। ऐसे यात्रियों की शिकायतों से सोशल मीडिया भरा पड़ा है, जो घंटों तक विमानों, एयरपोर्ट और यहां तक कि एयरोब्रिज के अंदर फंसे हुए हैं। अत्यधिक देरी, खराब कस्टमर सर्विस और एयरलाइंस की गैर-जिम्मेदारी यात्रियों को परेशान कर रही है। वे सिर्फ असहाय होकर @DGCAIndia और उड्डयन मंत्री को टैग कर रहे है, लेकिन मंत्री, मंत्रालय ने चुप्पी साध रखी है। दरअसल इंडिगो की इस फ्लाइट को सुबह की 7.40 बजे दिल्ली से गोवा के लिए उड़ान भरनी थी। लेकिन दिल्ली में इस समय घना कोहरा छाया हुआ है। और इसकी वजह से उड़ान में भी लगातार देरी होती रही है। रविवार को भी सुबह से दोपहर तक महज फ्लाइट में देरी के शेड्यूल का ही अनाउंस होता रहा। जिससे यात्री परेशान हो गए। वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट से सोमवार 15 जनवरी को करीब 110 उड़ानों में देरी हुई है। इसके साथ ही 79 उड़ान को रद्द करना पड़ा। इसके चलते अब उड़ानों में देरी का एवरेज समय भी अब 50 मिनट तक जा पहुंचा है।

खराब मौसम बन रहा देरी का कारण

दरअसल दिल्ली एयरपोर्ट पर आने और जाने वाली कई उड़ानों में देरी हो रही है। इसकी वजह उत्तर भारत में कोहरा छाने के साथ खराब मौसम को बताया गया है। इंडिगो ही नहीं स्पाइसजेट और विस्तारा जैसी नामी एयरलाइंस ने भी जानकारी साझा कि हैं कि दिल्ली और कोलकाता में चल रहे खराब मौसम की वजह से उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।

Post Views: 302
Tags: #assault video goes viral#Indigo flightp#assengerpilot
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version