भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान खा रहा गधों की कमाई…देश चलाने के लिए कर रहा इस कमाई का इस्तेमाल

:India neighbor Pakistan is reaping the rewards of donkeys using this income to run the country

भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान अब गधों की कमाई खा रहा है। पाकिस्तान गधों की लाखों की कमाई देश चलाने के लिए इस्तेमाल कर रहा है। रिपोर्टस की माने तो पाकिस्तान गधों का व्यापार भारत के दूसरे पड़ोसी देश चीन के साथ कर रहा है।
क्या है पूरा मामला
दऱअसल चीन में गधों के मांस की खासी डिमांड है। चीन गधों के मांस को खाने, और दवा बनाने में इस्तेमाल करता है। इसके अलावा गधों की स्किन यानि चमड़े की भी चीन में बहुत डिमांड है।लगातार गधों को काटकर मांस खाने औऱ दवा बनाने के कारण चीन में गधों की कमी हो गई है इसीलिए चीन पाकिस्तान के साथ साथ कई और देशों से भी गधे लेने की तलाश कर रहा है।
बलूचिस्तान के गधों का व्यापार कर रहा है पाकिस्तान
पाकिस्तान चीन को बलूचिस्तान के गधे दे रहा है। बलूचिस्तान इस समय हिंसाग्रस्त है लेकिन चीन ने वहीं बलूचिस्तान प्रांत में एक स्लाटर हाउस बना दिया है। इस स्लाटर हाउस में वो गधों को काटकर चीन भेज रहा है। दरअसल इस्लाम में गधे का मांस खाना हराम है इसलिए पाकिस्तान में बहुत गधे है। चायना की तैयारी है कि स्लाटर हाउस में रोज 800 गधे काटे जाऐंगे। पाकिस्तान में गधों की संख्या 60 लाख है।
लाखों का होता है गधों का व्यापार
चीन अकेले पाकिस्तान ही नहीं आस्ट्रेलिया औऱ ब्राजील से भी गधों का व्यापार कर रहा है। अब चीन की कोशिश है कि वो बलूचिस्तान के स्लाटर हाउस में हर दिन 800 गधों को काटे जिससे पाकिसत्न रोज 5 मिलियन डॉलर तक कमा सकता है। इससे पाकिस्तान की डूबती अर्थव्यवस्था को क सहारा मिलेगा।

Exit mobile version