Saturday, June 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home स्पेशल

NSA डोभाल ने की चीनी विदेश मंत्री वांग यी से चर्चा…कहा भारत कभी नहीं चाहता था कि संषर्घ हो लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई जरुरी थी

DigitalDesk by DigitalDesk
May 11, 2025
in स्पेशल
0
India National Security Advisor Ajit Doval spoke to China Foreign Minister Wang Yi over the phone
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पाकिस्तान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने झूठा इकरार किया कि वो संघर्ष विराम के लिए तैयार है। 10 मई की शाम 5 बजे भारत और पाकिस्तान दोनों के बीच संघर्ष विराम हो भी गया था, लेकिन जैसा की पाकिस्तानी फितरत है उसने महज तीन घंटे बाद ही उसने सीज फायर का उल्लंघन किया और भारत के सीमावर्ती राज्यों पर ड्रोन से हमले जारी रखे। हालांकि सुब​ह होते होते उसकी अक्ल ठिकाने आ गई, ​और सीज फायर का पालन शुरु कर दिया। इससे पहले भारत राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने शनिवार की रात चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी की केन्द्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य और विदेश मंत्री वांग यी से टेलीफोन पर बात की। डोभाल ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में बड़ी संख्या में भारतीय हताहत हुआ हैं। ऐसे में भारत को आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने की आवश्यकता थी। डोभाल ने कहा भारत कभी भी युद्ध नहीं चाहता है, लेकिन आतंकी ढांचे पर कार्रवाई कराना जरूरी था।

  • NSA अजीत डोभाल ने की चीनी विदेश मंत्री से बात
  • पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर कही ये बात
  • आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने की आवश्यकता थी
  • युद्ध भारतीय पक्ष का चुनाव नहीं है
  • भारत कभी भी युद्ध नहीं चाहता
  • यह दोनों पक्षों के हित में भी नहीं

सूत्र बताते हैं कि अजीत डोभाल ने कहा है कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में बड़ी संख्या में भारतीय हताहत हुए हैं। ऐसे में भारत को आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने की आवश्यकता थी। उन्होंने कहा युद्ध भारतीय पक्ष का चुनाव नहीं है। भारत कभी भी युद्ध नहीं चाहता और यह दोनों पक्षों के हित में भी नहीं है। डोभाल ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से सैन्य कार्रवाई रोकने की पहल की है और भारत ने इसे स्वीकार किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द से जल्द क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बहाल होगी।

Related posts

Alleged irregularities in Ram Mandir offerings

Alleged irregularities in Ram Mandir offerings: सीएम योगी ने साधा सपा पर निशाना…कहा जल्द होगा दूध का दूध पानी का पानी

June 20, 2026
Cricketer Arshdeep Home

शादी की शहनाई से गूंजेगा रोहतास, आकाशदीप के घर उत्सव का माहौल

June 20, 2026

चीन के विदेश मंत्रालय के अनुसार चीन के विदेश मामलों के आयोग के कार्यालय के निदेशक और विदेश मंत्री वांग यी ने उम्मीद जताई है कि भारत और पाकिस्तान शांत और संयमित रहेंगे। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि बातचीत और परामर्श के जरिए मतभेदों को ठीक से संभाल लिया जाएगा और स्थिति को अनियंत्रित होने से बचाएंगे।

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा चीन भारत और पाकिस्तान के बीच परामर्श के जरिए से व्यापक और स्थायी संघर्ष विराम का समर्थन करता है। यह भारत पाकिस्तान दोनों ही देशों के मौलिक हित में है। यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय की समान आकांक्षा को भी पूरा करता है।

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने यह भी कहा कि चीन पहलगाम में हुए आतंकी हमलों की निंदा करता है। चीन सभी प्रकार के आतंकवाद का विरोध करता है। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया परिवर्तन और उथल-पुथल दोनों के दौर से गुजर रही है। ऐसे में एशिया में शांति के साथ स्थिरता को हर हाल में बनाये रखना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और पाकिस्तान ऐसे दोनों पड़ोसी हैं जिन्हें भी दूर नहीं किया जा सकता है। यह दोनों देश चीन के पड़ोसी हैं।

Post Views: 254
Tags: # NSA spoke to China # CHINA Foreign Minister Wang Yi#India National Security Advisor Ajit Doval #NSA Ajit Doval
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version