Thursday, June 18, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ग्रामीण पर्यटन है आत्मनिर्भरता और आत्मगौरव का आधार — मुख्यमंत्री डॉ.यादव ग्रामीण रंग पर्यटन संग” उत्सव में होम स्टे और टूरिज्म योजनाओं का लोकार्पण

DigitalDesk by DigitalDesk
June 19, 2025
in स्पेशल
0
Inauguration of homestay and tourism schemes in the festival of rural colours tourism
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ग्रामीण पर्यटन न केवल स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराता है, बल्कि भारतीय संस्कृति और आतिथ्य परंपरा को भी वैश्विक मंच पर स्थापित करता है। वे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित “ग्रामीण रंग पर्यटन संग राज्य स्तरीय उत्सव” को संबोधित कर रहे थे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ग्रामीण पर्यटन आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक गौरव को सशक्त बनाने का एक प्रभावी माध्यम है। वे “ग्रामीण रंग पर्यटन संग राज्य स्तरीय उत्सव” को संबोधित कर रहे थे, जहां उन्होंने 241 होम-स्टे का वर्चुअल लोकार्पण कर प्रदेश के ग्रामीण टूरिज्म को नई दिशा दी। इस अवसर पर 10 जिलों के कलेक्टरों, 16 पंचायतों, और होम-स्टे संचालकों को सम्मानित किया गया।

Related posts

Jamun A tree harboring medicine

जामुन: एक ऐसा वृक्ष जिसके अंग-अंग में छिपी है औषधि और विज्ञान…सिर्फ फल नहीं, प्रकृति का ये अनमोल खजाना

June 18, 2026
Rahu and Ketu

राहु-केतु बन रहे हैं परेशानियों का कारण? जानिए इनके दोष दूर करने के सरल और प्रभावी उपाय

June 18, 2026

होम-स्टे — अतिथि देवो भव: की संस्कृति का आधुनिक रूप

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए जा रहे होम-स्टे भारतीय सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत बना रहे हैं। इन होम-स्टे में पर्यटकों को न केवल परंपरागत आतिथ्य मिलता है, बल्कि वे स्थानीय संस्कृति, भोजन और रहन-सहन से भी परिचित होते हैं। ये पहल ग्रामीणों के लिए आजीविका और रोजगार का भी मजबूत स्रोत बन रही है।

हेलीकॉप्टर सेवा और वेलनेस टूरिज्म की योजना

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि उत्तराखंड की तर्ज पर मध्यप्रदेश में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। साथ ही, वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं, वन्यजीव दर्शन, और धार्मिक स्थलों को एकीकृत किया जाएगा।

रेस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन और एमओयू
रेस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन के लिए नई माइक्रो वेबसाइट लॉन्च की गई। विभिन्न जिलों की हस्तशिल्प और कलाकृतियों की प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। 61 गांवों में एलईडी और सोलर लाइट लगाने, फिल्म निर्माण, और डिजिटल प्रमोशन के लिए टूरिज्म बोर्ड ने कई एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

पर्यटकों की संख्या में वृद्धि

मुख्यमंत्री के अनुसार 2020 की तुलना में 2024 में 526% अधिक पर्यटक प्रदेश में आए। खजुराहो, ओरछा, कान्हा, पेंच, और बांधवगढ़ जैसे स्थलों पर होम-स्टे के कारण पर्यटन में नई ऊर्जा आई है। मध्यप्रदेश अब देश के शीर्ष टाइगर स्टेट और वन्यजीव पर्यटन केंद्र के रूप में उभरा है।

सम्मान और संवाद
10 कलेक्टरों और 16 ग्राम पंचायतों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ. यादव ने विभिन्न जिलों के होम-स्टे संचालकों से सीधा संवाद भी किया। दिव्यांग पर्यटकों के लिए सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, और स्व-सहायता समूहों की महिलाएं पर्यटन से जुड़कर स्वावलंबी बन रही हैं।

आगामी लक्ष्य

प्रदेश में 1000 होम-स्टे का निर्माण किया जाएगा। 121 गांवों में पहले ही 241 होम-स्टे बनकर तैयार हैं। पन्ना, निवाड़ी, और सीधी के गांवों को राष्ट्रीय पर्यटन ग्राम के रूप में सम्मान मिला है। “पर्यटन केवल यात्रा नहीं, आत्मनिर्भरता का द्वार है। हर गांव को बनाना है टूरिज्म का केंद्र। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की इस सोच के तहत मध्यप्रदेश, देश में ग्रामीण पर्यटन का मॉडल राज्य बनता दिख रहा है।….(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 276
Tags: #homestay and tourism schemes # mp rural colours tourism
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version