Saturday, August 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

Imran Khan News Update: इमरान खान का ‘हॉस्पिटल ड्रामा’! कुछ घंटों की जांच के बाद फिर जेल वापसी, इलाज को लेकर उठे कई सवाल

DigitalDesk by DigitalDesk
August 22, 2026
in मुख्य समाचार
0
Imran Khan News Update: इमरान खान का ‘हॉस्पिटल ड्रामा’! कुछ घंटों की जांच के बाद फिर जेल वापसी, इलाज को लेकर उठे कई सवाल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पाकिस्तान में पिछले कुछ दिनों से Imran Khan की सेहत को लेकर जो कुछ हुआ, वह किसी सामान्य medical check-up जैसा नहीं दिखा। एक पूर्व प्रधानमंत्री, जो करीब तीन साल से जेल में हैं। परिवार बार-बार उनकी सेहत पर चिंता जता रहा है। पार्टी सरकार पर इलाज में बाधा डालने का आरोप लगा रही है। सरकार कह रही है कि उन्हें पूरी medical care मिल रही है। Supreme Court को बीच में आना पड़ता है। फिर भारी सुरक्षा में उन्हें जेल से अस्पताल ले जाया जाता है।कुछ घंटों बाद doctors उन्हें fit बताते हैं। और Imran Khan वापस Adiala Jail भेज दिए जाते हैं।

यही कुछ घंटे अब Pakistan की राजनीति में एक बड़ा सवाल बन गए हैं।

Related posts

राजस्थान में ‘School Thik Karo’ अभियान पर बवाल, स्कूल की बदहाली का मुद्दा छूटा और राजनीति आमने-सामने आई

राजस्थान में ‘School Thik Karo’ अभियान पर बवाल, स्कूल की बदहाली का मुद्दा छूटा और राजनीति आमने-सामने आई

August 22, 2026
Chief Minister Mohan Yadav Jan Vishwas Abhiyan

जन विश्वास अभियान …अफसरों पर एक्शन!…CM डॉ.मोहन का सख्त संदेश- काम करो वरना कार्रवाई तय

August 22, 2026

मामला सिर्फ आंख या दिल की जांच का नहीं था Imran Khan की health को लेकर चिंता अचानक पैदा नहीं हुई।उनका परिवार और उनकी पार्टी PTI काफी समय से कह रहे थे कि जेल में उनकी medical condition को लेकर पर्याप्त transparency नहीं है। खासकर आंखों की परेशानी और specialist doctors तक पहुंच को लेकर सवाल उठते रहे।

सरकार का जवाब हमेशा लगभग एक जैसा रहा Imran Khan का इलाज हो रहा है, doctors उन्हें देखते हैं, और उनके साथ किसी तरह की medical neglect नहीं हो रही।
लेकिन दोनों पक्षों के बीच भरोसा इतना कम हो चुका था कि आखिरकार Supreme Court को दखल देना पड़ा। Supreme Court का आदेश क्यों महत्वपूर्ण था?

Court ने कहा कि Imran Khan को jail से बाहर ले जाकर specialist doctors की team से जांच कराई जाए।यह सिर्फ एक routine check-up नहीं था। Court ने यह भी सुनिश्चित करने की कोशिश की कि medical process पर परिवार और Khan के personal doctor का भी भरोसा बने। यानी अदालत का संदेश साफ था इलाज सिर्फ होना नहीं चाहिए, treatment process पर भरोसा भी होना चाहिए।

जब medical issue political issue बन गया।

सरकार की आपत्ति भी पूरी तरह बेबुनियाद नहीं थी ।सरकार का कहना था कि अगर Imran Khan जैसे high-profile prisoner को अपनी पसंद के private hospital में इलाज की विशेष सुविधा मिलती है, तो दूसरे prisoners भी वही मांग कर सकते हैं। क्या किसी व्यक्ति की political importance के कारण जेल के नियम अलग हो जाने चाहिए?

अगर कानून सभी के लिए बराबर है तो medical facilities के standards भी समान होने चाहिए।
सरकार के इस तर्क के सामने परिवार का सवाल भी उतना ही सीधा था अगर treatment सही है और Khan की हालत ठीक है, तो independent doctors और transparent medical examination से परेशानी क्यों?

माहौल भी चिंताजनक दिखाई दे रहा था

जब Imran Khan को जेल से अस्पताल ले जाने का समय आया, तो माहौल किसी सामान्य prisoner transfer जैसा नहीं था। Adiala Jail के आसपास security बढ़ाई गई। Convoy निकला।
Hospital के आसपास police deployment हुई और लोगों की आवाजाही सीमित की गई।
वहीं Media और supporters की नजरें पूरी तरह उसी movement पर थीं।
क्योंकि Imran Khan सिर्फ एक prisoner नहीं हैं।वह आज भी Pakistan के सबसे लोकप्रिय और सबसे polarising नेताओं में से एक हैं। उनका जेल से बाहर निकलना, चाहे केवल medical examination के लिए ही क्यों न हो, अपने आप में political event बन सकता था।

Hospital कौन-सा था, इस पर भी विवाद
Court के order को लेकर एक specific hospital का नाम चर्चा में था, लेकिन बाद में government और PTI की तरफ से अलग-अलग versions सामने आए कि actual examination कहां हुआ और किन specialists ने किया।
एक साधारण medical visit में यह detail शायद बड़ी बात न लगती।लेकिन यहां हर detail राजनीतिक बन चुकी थी।Family पूछ रही थी क्या court order का exactly पालन हुआ?
Government कह रही थी medical examination हुआ, doctors involved थे, और rules follow किए गए । यही इस पूरे episode की सबसे बड़ी समस्या थी clarity कम थी, claims ज्यादा थे।

कुछ घंटों बाद: ‘Fit’ और वापस जेल

Doctors ने Imran Khan की जांच की।सरकारी पक्ष के मुताबिक उन्हें hospital में admit रखने की जरूरत नहीं थी।उनकी हालत ऐसी नहीं पाई गई कि उन्हें जेल से बाहर medical supervision में रखा जाए।इसलिए कुछ घंटों बाद उन्हें वापस Adiala Jail ले जाया गया।यहीं से PTI और परिवार के सवाल फिर तेज हो गए। उनका कहना था कि court order का उद्देश्य केवल जेल से निकालकर कुछ tests कराना नहीं था, बल्कि एक ऐसा medical process सुनिश्चित करना था जिस पर सभी पक्ष भरोसा कर सकें। सरकार कह रही थी doctors ने fit कहा, इसलिए jail वापसी सामान्य थी।Government PTI के आरोपों को political drama मानती है। और supporters हर सरकारी कदम को suspicion से देखते हैं।ऐसे माहौल में doctor का एक simple sentence भी political statement बन जाता है।

परिवार का डर सिर्फ बीमारी नहीं है

Imran Khan के परिवार की चिंता केवल यह नहीं है कि उनकी आंख या health condition कैसी है।

उनकी चिंता यह भी है कि लंबे समय तक जेल में रहने, सीमित access और political isolation का overall असर क्या हो रहा है। वह चाहते हैं कि medical records transparent हों, trusted doctors उन्हें देखें और यह साफ हो कि treatment पूरी तरह professional basis पर हो रहा ह
Imran Khan former prime minister हैं, लेकिन वह जेल में एक convicted prisoner के रूप में हैं और उनके खिलाफ कई legal proceedings भी चल रही हैं। उनकी popularity उन्हें कानून से ऊपर नहीं रख सकती।

Hospital visit ने Pakistan की राजनीति की बीमारी दिखा दी

इस पूरे घटनाक्रम में शायद सबसे परेशान करने वाली बात Imran Khan की medical condition नहीं, बल्कि Pakistan की political condition है। एक former prime minister की health पर Supreme Court को intervene करना पड़ता है। Government order को अलग तरह से interpret करती है। समस्या यह है कि Pakistan की राजनीति में institutions, government, opposition और public किसी के बीच भरोसा बचा ही कितना है?
Medical check-up था, तो इसे लेकर इतनी security, इतनी राजनीति और इतना अविश्वास क्यों था?

 

 

 

 

Tags: #ImranKhan #Pakistan #PakistanPolitics #AdialaJail #PTI #ImranKhanHealth #PakistanNews #PoliticalNews #WorldNews #LatestNews
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

Saayoni Ghosh

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

मुख्य समाचार
Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version