Saturday, July 25, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home बिजनेस

Stock Market Today: ट्रंप के बयान से भारतीय बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,900 पार

DigitalDesk by DigitalDesk
September 10, 2025
in स्पेशल
0
Stock Market Today: ट्रंप के बयान से भारतीय बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,900 पार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Stock Market Today: ट्रंप के बयान से भारतीय बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,900 पार

भारतीय शेयर बाजार बुधवार को जोरदार तेजी के साथ खुले। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत के साथ व्यापारिक रिश्तों को लेकर दिए बयान से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक तक उछला, जबकि निफ्टी 24,900 के स्तर को पार कर गया। इस बीच अडानी पोर्ट्स और एलएंडटी जैसे दिग्गज शेयरों में मजबूती देखने को मिली।

Related posts

Jantar Mantar

Student protest at Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस की अभेद्य किलेबंदी; संसद मार्ग बना हाई सिक्योरिटी जोन

July 25, 2026
More breakfast options

सुबह के नाश्ते में बढ़े विकल्प, पारंपरिक और सरल खाद्य पदार्थों की ओर लौट रहे लोग

July 25, 2026

सेंसेक्स और निफ्टी ने दिखाई मजबूती
सुबह करीब 9:30 बजे बीएसई का सेंसेक्स 300 से ज्यादा अंकों की छलांग लगाकर तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी 24,900 अंक के पार निकल गया। अडानी पोर्ट्स और एलएंडटी में लगभग 2% की तेजी दर्ज की गई। दूसरी ओर, भारतीय रुपया भी मजबूत हुआ और शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले ₹88.13 पर पहुंच गया।

एशियाई बाजारों का मिला सहारा
घरेलू बाजार को एशिया की मजबूत चाल का भी समर्थन मिला। जापान का निक्केई 0.21% ऊपर रहा, हांगकांग का हैंगसेंग 0.39% बढ़ा, साउथ कोरिया का कोस्पी 1.3% चढ़ा और चीन का सीएसआई 300 इंडेक्स 0.27% की बढ़त के साथ बंद हुआ। इन संकेतों ने भारतीय बाजार में तेजी को और बल दिया।

अमेरिकी मार्केट से पॉजिटिव संकेत
अमेरिका में भी बाजार ग्रीन ज़ोन में बंद हुए। डाउ जोन्स 0.43% की तेजी के साथ बंद हुआ। एसएंडपी 500 में 0.27% और नैस्डैक में 0.37% की बढ़त दर्ज की गई। ग्लोबल स्तर पर आई इस मजबूती का असर भारतीय बाजार पर साफ दिखा।

सभी सेक्टर्स हरे निशान में
विशेषज्ञों के मुताबिक, भारत-अमेरिका के रिश्तों में सुधार की उम्मीद और जीएसटी सुधार से बाजार में भरोसा लौटा है। आईटी शेयरों के शानदार प्रदर्शन के चलते सेंसेक्स और निफ्टी में मजबूती आई। बुधवार को सभी 16 सेक्टर्स ग्रीन ज़ोन में कारोबार कर रहे थे। वहीं, स्मॉल कैप और मिड कैप इंडेक्स में भी 0.5% की तेजी दर्ज की गई।

नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। liveindia.news अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

 

 

Post Views: 321
Tags: #StockMarket #Sensex #Nifty #IndianMarket #USIndiaTrade
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version