हल्की बढ़त के साथ हरे निशान में खुला बाजार
सप्ताह की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए सकारात्मक रही। सोमवार सुबह बाजार ने मामूली तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स 67.62 अंक (0.08%) चढ़कर 81,274.79 अंकों पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50 22.30 अंक (0.09%) की बढ़त के साथ 24,916.55 अंकों पर पहुंचा। पिछले सप्ताह बाजार में रिकवरी देखने को मिली थी, जब सेंसेक्स में 780.71 अंकों (0.97%) और निफ्टी में 239.55 अंकों (0.97%) की बढ़त दर्ज की गई थी।
सेंसेक्स की 30 में से 12 कंपनियों के शेयर हरे निशान में
आज सेंसेक्स की 30 में से केवल 12 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ खुले, जबकि 17 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही और 1 स्टॉक स्थिर रहा। निफ्टी 50 में भी समान रुझान देखने को मिला — 25 कंपनियों के शेयरों में तेजी रही, जबकि 24 कंपनियां लाल निशान में रहीं और 1 स्टॉक बिना बदलाव के खुला। सेंसेक्स में शामिल कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा 1.06% की तेजी देखी गई, जबकि पावरग्रिड के शेयरों में 0.90% की गिरावट आई।
बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में मजबूती
बाजार के शुरुआती सत्र में बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में अच्छा मूवमेंट देखा गया। एक्सिस बैंक 0.64%, एचडीएफसी बैंक 0.57%, बजाज फाइनेंस 0.57%, टेक महिंद्रा 0.36% और एसबीआई 0.32% की बढ़त के साथ खुले। इसके अलावा बजाज फिनसर्व, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और ट्रेंट जैसे शेयरों में भी हल्की तेजी रही। मारुति सुजुकी का स्टॉक बिना किसी बदलाव के स्थिर खुला।
ऑटो और FMCG स्टॉक्स में गिरावट
दूसरी ओर, ऑटो और FMCG सेक्टर के शेयरों में गिरावट का रुख रहा। सनफार्मा के शेयर 0.81%, टाटा मोटर्स 0.42%, टाटा स्टील 0.38%, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.36% और एशियन पेंट्स 0.35% गिरे। इसी तरह, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स, एलएंडटी, बीईएल, एचसीएल टेक, एनटीपीसी और टीसीएस में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई।