सुबह से ही दिखी तेज़ी, सोना फिर पहुंचा रिकॉर्ड स्तर पर
कमोडिटी मार्केट खुलते ही आज यानी 6 अक्टूबर को सोने की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिली। निवेशकों की भारी खरीदारी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उछाल की वजह से सोना आज अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। सुबह 9:34 बजे तक सोने के भाव में ₹1,339 प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई। वहीं चांदी की रफ्तार ने भी सबको चौंका दिया — इसमें भी ₹1,814 प्रति किलो का उछाल आया है।
Gold Price Today: कितनी बढ़ी कीमत?
एमसीएक्स (MCX) पर सुबह 9:40 बजे 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,19,556 तक पहुंच गई, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। दिन के दौरान सोने का लो रिकॉर्ड ₹1,18,900 और हाई रिकॉर्ड ₹1,19,556 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ।
Silver Price Today: चांदी ने भी तोड़े सभी रिकॉर्ड
आज सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि चांदी के दामों में भी जबरदस्त उछाल देखा गया। सुबह 9:35 बजे तक 1 किलो चांदी की कीमत ₹1,47,565 रही। इसमें ₹1,821 प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई। आज का लो रिकॉर्ड ₹1,46,627 और हाई रिकॉर्ड ₹1,47,700 रुपये प्रति किलो दर्ज हुआ।
आपके शहर में आज 6 अक्टूबर को सोने-चांदी के भाव
| शहर | 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | चांदी (₹/किलो) |
|---|---|---|
| पटना | ₹1,19,300 | ₹1,47,280 |
| जयपुर | ₹1,19,340 | ₹1,47,340 |
| कानपुर | ₹1,19,390 | ₹1,47,400 |
| लखनऊ | ₹1,19,390 | ₹1,47,400 |
| भोपाल | ₹1,19,490 | ₹1,47,510 |
| इंदौर | ₹1,19,490 | ₹1,47,510 |
| चंडीगढ़ | ₹1,19,360 | ₹1,47,330 |
| रायपुर | ₹1,19,310 | ₹1,47,280 |
नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.