होली उत्सव 2024: रंग खेलें… जरा संभल कर कहीं उड़ा न दे ये रंग चेहरे की रंगत …!

Holi Utsav 2024 The joy of Holi festival is already visible This colorful of happiness

होली के त्योहार का उल्लास अभी से नजर आने लगा है। यह खुशियों का रंग बिरंगा त्योहार है। जिसमें लोग खुशी में एक दूसरे के चेहरे पर रंग लगाते हैं और पिचकारी से रंगों की बौछार करते हैंं। लेकिन खुशी के इस रंगभरे त्योहार को कही किसी की नजर न लग जाए। लिहाजा रंग खेले लेकिन जरा संभल कर।

इस तरह रखें चेहरे और बालों का ख्याल

कई घातक रंग आपकी त्वचा और चेहरे को नुकसान पहुंचा सकते हैं। चेहरे को खराब कर सकते हैं। ऐसे में त्वचा का ख्याल भी रखना जरूरी है। बता दें कि होली का त्योहार खुशियों का त्योहार है। यह त्योहार अबीर-गुलाल का है लेकिन अधिकांश लोग केमिकल युक्त रंग का उपयोग करते हैं। बाजार में भी अधिकांश केमिकल रंगों की बिक्री होती है। जिससे चेहरे की त्वचा खराब हो सकती है क्योंकि यह त्वचा बहुत ही नाजुक होती है। रंगों में तरह- तरह के मिले केमिकल त्वचा को खराब कर सकते हैं। अधिकतर रंगों में मेटल ऑक्साइड नामक केमिकाल पाया जाता है, जो अपने चेहरे का रंग बिगाड़ सकता है।

कुछ रंग में होता है ऑक्साइड नामक केमिकल

चर्म रोग विशेषज्ञों का कहना है कुछ रंग में ऑक्साइड नामक केमिकल पाया जाता है। जो चेहरे पर लगने के बाद कुछ देर खुशबू आती है। लेकिन हमेशा के लिए चेहरे पर दाग छोड़ जो है। रंग खेलने से सावधानी बरतना जरूरी है। चेहरे पर जलन मचाती है तो स्किन के डॉक्टर से सलाह लें।

केमिकल युक्त रंग अपके बालों के लिए भी नुकसानदायक है। बता दें चेहरे पर छोटे-छोटे छिद्र होते हैं। जब केमिकल युक्त रंग चेहरे पर पड़ता है। छिद्र बंद हो जाते हैं। जिससे चेहरे की नमी खत्म हो जाती है और चेहरा काला पड़ने लगता है। चिकित्सकों की माने तो रंग में आक्साइड नामक केमिकल से त्वचा ही नहीं बालों का भी ख्याल रखें।

Exit mobile version