Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर पाकिस्तान में हलाक, भारत की सख्ती का असर या पाकिस्तान की बदहाली जिम्मेदार

DigitalDesk by DigitalDesk
February 21, 2023
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर पाकिस्तान में हलाक, भारत की सख्ती का असर या पाकिस्तान की बदहाली जिम्मेदार

प्रतीकात्मक तस्वीर

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रलपिंडी। पाकिस्तान से एक हैरान करने वाली खबर आ रही है। हैरान करनेवाली इसलिए कि जो पाकिस्तान आतंक की नर्सरी है, वह अब आतंकियों को हलाक कर रहा है। दरअसल, हिजबुल मुजाहिदीन के संस्थापक सदस्य और कमांडर इम्तियाज आलम उर्फ बशीर अहमद पीर की पाकिस्तान में हत्या की गयी है।

  • इम्तियाज आलम की रावलपिंडी में गोली मारकर हत्या कर दी गई है
  • उसे हमेशा से कश्मीर में आतंक फैलाने के लिए जिम्मेदार माना जाता रहा है
  • 4 अक्टूबर 2022 को केंद्र ने उसे गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम यानी (UAPA) के जरिए आतंकवादी घोषित किया था
  • वह मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के बाबरपोरा इलाके का रहने वाला था, लेकिन फिलहाल पाकिस्तान के रावलपिंडी में रहता था
  • केंद्र सरकार की अधिसूचना में कहा गया है कि पीर “हिजबुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तैयबा और ऐसे कई आतंकी-जिहादी संगठनों की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए कई ऑनलाइन प्रचार समूहों में शामिल था।”

आईएसआई का था सर पर हाथ

इम्तियाज आलम पर 23 मई, 2019 को कश्मीर में अल-कायदा की शाखा अंसार गजवत-उल-हिंद के मुख्य कमांडर जाकिर मूसा को मारने का आरोप भी है। उसने पाकिस्तान समर्थक हिजबुल मुजाहिदीन को 2017 में ही छोड़ दिया था। उसके बाद वह खिलाफत की स्थापना और शरिया कानूनों को लागू करने के मिशन में जुटा हुा था। मार्च 2007 में पाकिस्तानी सेना के सैन्य खुफिया निदेशालय ने इम्तियाज आलम को हिरासत में ले लिया था, लेकिन आईएसआई के आदेश पर उसे जल्द ही रिहा कर दिया गया।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

भारत का दबदबा या पाकिस्तान की बदहाली

बता दें कि दो दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आतंकी शोपियां के रहनेवाले थे। उनके नाम एम अब्बास वागे, गौहर अहमद मीर और निसार अहमद शेख हैं। अधिकारियों ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान, पुलिस ने 1 पिस्तौल, 2 पिस्तौल मैगजीन और 13 जिंदा पिस्टल राउंड बरामद किए।

भारत ने आतंकियों की ऐसी कमर तोड़ी है कि अब कश्मीर से सेना की वापसी तक पर विचार हो रहा है। वहीं, बदहाल और कंगाल पाकिस्तान समझ नहीं पा रहा है कि अपने ही भस्मासुरों से कैसे पार पाए? ऐसे माहौल में पाकिस्तान में आतंक पर क्रैक डाउन करना पाकिस्तान की मजबूरी भी है और समझदारी भी।

Post Views: 286
Tags: bharatcommanderhizbul mujahideenindiaPakistan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version