हान चंग ने 13वें पेइचिंग श्यांगशान फोरम के स्वागत रात्रिभोज में भाषण दिया

चीनी उप राष्ट्रपति हान चंग ने 15 सितंबर को 13वें पेइचिंग श्यांगशान फोरम के स्वागत
रात्रिभोज में भाग लिया और भाषण दिया।

इस मौके पर हान चंग ने कहा कि अब दुनिया में सदी का अभूतपूर्व परिवर्तन तेजी से हो रहा
है और अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में उथल-पुथल मौजूद है। ऐसी स्थिति में चीनी राष्ट्रपति शी
चिनफिंग द्वारा पेश मानव जाति साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण की विचारधारा और
चार वैश्विक पहलें प्रस्तु कीं, जो सब मानव जाति के सामने मौजूद आम समस्याओं को सुलझाने
की दिशा दिखाती हैं। हालांकि आज दुनिया जटिल चुनौतियों का सामना कर रही है, लेकिन
शांति, विकास, सहयोग व समान जीत का युग का रुझान नहीं रुक सकता और विश्व
बहुध्रुवीयता व आर्थिक वैश्वीकरण का आम रुझान अपरिवर्तनीय है। दुनिया भर के लोगों की
विकास और सुरक्षा पाने की इच्छा और भी ज़रूरी हो गई है और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्षता व
न्याय की मांग और तेज़ हो गई है।

इसलिए हान चंग ने चार सूत्रीय सुझाव पेश किए। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार बड़ा देश और
सबसे बड़ा विकासशील देश होने के नाते चीन हमेशा अपने विकास को मानव विकास के
निर्देशांक तंत्र में रखता है और चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण से विश्व शांति, स्थिरता,
विकास व समृद्धि में योगदान करना चाहता है।

गौरतलब है कि 13वें पेइचिंग श्यांगशान फोरम में भाग लेने वाले करीब 100 देशों, क्षेत्रों
और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के सरकारी प्रतिनिधियों ने स्वागत रात्रिभोज में भाग लिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

 

 

Exit mobile version