Gold Silver Price 09 अप्रैल 2026: सोने-चांदी में गिरावट, जानिए आपके शहर का ताजा रेट

घरेलू वायदा बाजार में गुरुवार 9 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं के भाव नीचे फिसल गए। निवेशकों की मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों के कारण बाजार पर दबाव नजर आया।

MCX में सोने की कीमत

MCX पर 5 जून 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर गिरावट के साथ खुला। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,51,776 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि आज कारोबार के दौरान इसमें करीब 420 रुपये की कमजोरी दर्ज की गई। सुबह के कारोबार में सोना लगभग 1,51,357 रुपये के आसपास ट्रेड करता दिखा। शुरुआती सत्र में सोने का हाई लेवल 1,51,452 रुपये रहा।

चांदी के भाव में भी कमजोरी

चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। MCX पर 5 मई 2026 एक्सपायरी वाली सिल्वर करीब 2,710 रुपये टूटकर ट्रेड करती दिखी। दिन की शुरुआत 2,35,850 रुपये से हुई थी, जबकि कारोबार के दौरान चांदी का उच्च स्तर 2,37,589 रुपये तक गया। रिटेल मार्केट में भी चांदी के भाव में नरमी देखने को मिली।

बड़े शहरों में चांदी का रेट

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी का भाव करीब 2,601 रुपये दर्ज किया गया। वहीं चेन्नई में चांदी की कीमत 2,651 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव का असर घरेलू कीमतों पर साफ दिख रहा है।

09 अप्रैल 2026 – प्रमुख शहरों में सोने के भाव (प्रति 10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
दिल्ली ₹1,53,980 ₹1,41,160 ₹1,15,530
मुंबई ₹1,53,830 ₹1,41,010 ₹1,15,380
चेन्नई ₹1,54,920 ₹1,42,010 ₹1,18,610
कोलकाता ₹1,53,830 ₹1,41,010 ₹1,15,380
अहमदाबाद ₹1,53,880 ₹1,41,060 ₹1,15,430
लखनऊ ₹1,53,980 ₹1,41,160 ₹1,15,530
पटना ₹1,53,880 ₹1,41,060 ₹1,15,430
हैदराबाद ₹1,51,480 ₹1,38,850 ₹1,13,610
भोपाल* ₹1,53,900 ₹1,41,100 ₹1,15,450

नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.

Exit mobile version