Sunday, June 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

आमसभा चुनाव से पहले मायावती के भतीजे को खास सुरक्षा …क्या हैं आकाश आनंद को Y प्लस सुरक्षा देने के मायने !

DigitalDesk by DigitalDesk
March 3, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
BSP Supremo Mayawati Nephew Akash Anand Y Plus Security
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों ने अपनी-अपनी रणनीति तैयार कर ली है। राष्ट्रीय पार्टियां क्षेत्रीय दलों को अपने पाले में लाने की कोशिश करने में जुटी हैं। इस बीच केन्द्र की मोदी सरकार ने बसपा सुप्रीमो मायावती के उत्तराधिकारी आकाश आनंद को Y कैटेगरी सिक्योरिटी दी है।

  • लोकसभा चुनाव से पहले मायावती की ‘माया’
  • मायावती के भतीजे को दी खास सुरक्षा
  • आकाश आनंद को Y कैटेगरी सिक्योरिटी
  • मायावती के उत्तराधिकारी आकाश आनंद
  • राज्यसभा चुनाव में बसपा ने दिया था बीजेपी का साथ
  • 2022 के यूपी चुनाव में भी की थी अघोषित मदद
  • सियासत में उठ रहा बड़ा सवाल
  • क्या बीजेपी की बी-टीम है बीएसपी

दरअसल लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बसपा का नेतृत्व करने के लिए अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। आकाश आनंद बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक के पद की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। मायावती ने हाल ही में कहा था कि वे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की कमान संभालती रहेंगी। लेकिन दूसरे राज्यों के संबंध में राजनीतिक फैसले आकाश ही लेंगे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या बीएसपी, बीजेपी की बी-टीम है? दरअसल, सवाल उठने के पीछे की वजह राज्यसभा चुनाव है। जिसमें बीएसपी विधायकों ने बीजेपी उम्मीदवारों को अपना वोट दिया था। अब कहा जा रहा है कि इसके बदले में केन्द्र की मोदी सरकार ने आकाश आनंद को Y प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी है। दरअसल कुछ दिनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। बीजेपी यूपी में क्लीन स्वीप करना चाहती है। ऐसे में उसने बीएसपी को साधने का काम किया है। हालांकि मायावती यह पहले ही ऐलान कर चुकी हैं लोकसभा चुनाव में बसपा अकेले चुनाव लड़ेंगी।

Related posts

up Mission 2027

मिशन 2027 के लिए बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक दांव, यूपी में जिला स्तर पर बढ़ी निगरानी

June 7, 2026
Vaibhav Suryavanshi

सिर्फ खेलना नहीं, 20 साल तक क्रिकेट पर राज करना है: वैभव सूर्यवंशी का बड़ा सपना

June 7, 2026

बसपा का संकल्प यात्रा कार्यक्रम में वाय प्लस सुरक्षा घेरे में आनंद आकाश शामिल हुए

ऐसे में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्र सरकार की ओर से बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। आकाश को Y प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। वैसे कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार ने आकाश आनंद को मिल रहीं धमकियों और संभावित खतरे को भांपकर यह सुरक्षा दी है। मायावती का उत्तराधिकारी घोषित होने के बाद से ही आकाश आनंद पर खतरा बढ़ गया था। हालांकि आकाश आनंद को वाई प्लस सुरक्षा करीब एक महीना पहले ही मिल गई थी। लेकिन सुरक्षा मिलने के बाद जब वे फरीदाबाद के सार्वजनिक कार्यक्रम में पहली बार शामिल हुए तभी ये बात सामने आई। फरीदाबाद में बसपा का संकल्प यात्रा कार्यक्रम था। जिसमें वाय प्लस सुरक्षा घेरे में आनंद आकाश शामिल हुए।

2017 के बाद से ही राजनीति में काफी सक्रिय हैं आकाश आनंद

मायावती ने साल 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान आकाश आनंद को जनता के सामने पेश किया था। इसके बाद से ही आकाश आनंद राजनीति में काफी सक्रिय हैं। आकाश आनंद मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई नोएडा और गुरुग्राम से पूरी की थी। इसके बाद लंदन यूनिवर्सिटी ऑफ प्लाईमाउथ से एमबीए की पढ़ाई पूरी की। बता दें Y कैटेगिरी की सुरक्षा किसी व्यक्ति को तभी दी जाती है जब उस संभावित पर खतरा हो इसे देखते हुए यह सुरक्षा दी जाती है। Y प्लस श्रेणी में आर्म्ड पुलिस के 11 कमांडो तैनात किए जाते हैं। इसके साथ ही 5 पुलिस के स्टैटिक जवान भी रहते हैं।

Post Views: 210
Tags: #BSP Supremo Mayawati#General Assembly Elections 2024#Nephew Akash Anand#Y Plus Security
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version