Thursday, October 29, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home स्पेशल

भोपाल से भुवनेश्वर तक बीजेपी मना रही ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न…तिरंगा यात्रा का आगाज

DigitalDesk by DigitalDesk
May 14, 2025
in स्पेशल
0
From Bhopal to Bhubaneswar BJP is celebrating the success of Operation Sindoor
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए बीजेपी की ओर से देशभर में नौ दिवसीय ‘तिरंगा यात्रा’ का आगाज कर दिया गया है। तिरंगा यात्रा देश के बड़े शहरों से लेकर छोटे गांवों तक चलेगी। जिसमें युवाओं के साथ स्टूडेंट महिला संगठनों और पूर्व सैनिकों की भागीदारी को भी बीजेपी की ओर से सुनिश्चित की किया जा रहा है।

  • बीजेपी चली Operation Sindoor को भुनाने
  • चुनावी राज्य बिहार में बीजेपी का अपने प्लान पर अमल शुरू
  • 23 मई तक निकाली जाएगी देश भर में तिरंगा यात्रा
  • तिरंगा यात्रा में शहीदों को दी जा रही श्रद्धांजलि
  • सेना के सम्मान में समारोह आयोजित किये जा रहे हैं
  • बिहार में तिरंगा यात्रा पर भड़के तेजस्वी यादव
  • बीजेपी पर लगाया तेजस्वी ने बड़ा आरोप

बीजेपी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और सेना के सम्मान में 14 से 23 मई तक देशभर में नौ दिनी तिरंगा यात्रा का आयोजित करने का ऐलान किया है। इस यात्रा का उद्देश्य आतंक और आतंकवादियों के खिलाफ भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता का परिचय देना है। इसके साथ ही देश की सशस्त्र सेनाओं के साहस और बलिदान को सम्मान भी देना है। लखनऊ में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, देहरादून में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और भुवनेश्वर में ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

Related posts

Rahul invite all opposition MP to Delhi after Karwa Chauth

SIR पर संग्राम, दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन!…करवा चौथ के बाद विपक्ष के सभी सांसदों को राहुल ने क्यों बुलाया दिल्ली जानें क्या है वजह?

October 28, 2026
Indian who lived in Japan for 11 years bought a three-story house

11 साल जापान में रहा भारतीय, फिर खरीदा तीन मंजिला घर, 0.59% ब्याज पर लिया होम लोन

October 28, 2026

बीजेपी की यह तिरंगा यात्रा गुजरात, गोवा,हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के साथ ही कई राज्यों में निकाली जा रही है। गुजरात में भी सीएम भूपेंद्र पटेल तो गोवा में सीएम प्रमोद सावंत और हरियाणा में सीएम नवाब सिंह सैनी के नेतृत्व तिरंगा यात्रा निकाली गई। बीजेपी का कहना है कि यह यात्रा देश की जनता में देशप्रेम और एकता की भावना को मजबूत करने के लिए निकाली जा रही है। इसके दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम तो हो ही रहे हैं शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी जा रही है और सेना के लिए सम्मान समारोह भी आयोजित हो रहे हैं।

देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रहीं

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि यह यात्रा राष्ट्रभक्ति, देश की एकता और देशप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाएगी। तिरंगा यात्रा के दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी सक्रिय रूप से भाग लेते नजर आए। साथ ही जनता से संवाद भी किया।

बीजेपी पर विपक्ष ने लगाया राजनीतिकरण का आरोप

बिहार में नवंबर दिसंबर में विधानसभा के चुनाव होना है। इससे पहले की निकाली जा रही तिरंगा यात्रा को लेकर विपक्ष की ओर से पहलगाम आतंकी हमले पर सेना की प्रतिक्रिया का राजनीतिकरण करने का आरोप बीजेपी पर लगाया जा रहा है। राष्ट्रीय जनता दल राजद नेता पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा उनका दृढ़ मत है कि सशस्त्र बलों को कभी भी राजनीति में नहीं घसीटना चाहिए। विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि सशस्त्र बलों पर हम सभी को गर्व है, क्योंकि यह देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों में से एक हैं।

बिहार में तिरंगा यात्रा के बहाने BJP कर रही प्रचार!

बीजेपी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए बिहार में भी नौ दिवसीय ‘तिरंगा यात्रा’ शुरू कर दी है। बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए में शामिल बीजेपी के राज्य प्रमुख दिलीप जायसवाल ने कहा पार्टी सांसदों और विधायकों सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता 23 मई को इसके समापन तक अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे।…प्रकाश कुमार पांडेय

LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version