Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम क्या गैंगस्टरों की सेल में काट रहे हैं जेल? आप ने लगाया गंभीर आरोप, जेल में मनीष सिसोदिया की जान को खतरा

DigitalDesk by DigitalDesk
March 9, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Tihar Jail Former Deputy CM Manish Sisodia
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया इन दिनों तिहाड़ जेल में हैं। जेल में वे किस हाल में हैं, कहां उन्हें रखा गया है। ये सवाल सभी के मन में उठ रहा है। इस बीच आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह और विधायक सौरभ भारद्वाज ने सिसोदिया को तिहाड़ जेल में खूंखार कैदियों के बीच रखे जाने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि सिसोदिया की हत्या करने की साजिश रची जा रही है। हालांकि दिल्ली जेल अधिकारियों ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि सिसोदिया को तिहाड़ की केंद्रीय जेल संख्या 1 के वार्ड में रखा है। इस वार्ड में कैदियों की संख्या बहुत कम है। यहां किसी खूंखार कैदी और गैंगस्टर को नहीं रखा है।

  • 20 मार्च तक ति​हाड़ जेल में ही रहेंगे सिसोदिया
  • आप नेताओं ने लगाया जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप
  • सिसोदिया की हत्या की आशंका भी जताई
  • जेल प्रशासन का दावा—सिसोदिया को अलग वार्ड में रखा

आम आदमी पार्टी सांसद और विधायक के आरोप लगाने के बाद जेल प्रशासन ने ये स्पष्ट किया है कि सिसोदिया की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें अलग वार्ड में रखा है। दरअसल बता आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने एक दिन पहले आरोप लगाया था मनीष सिसोदिया को जेल में दूसरे कैदियों के बीच रखा जा रहा है। उन्हें विपश्यना प्रकोष्ठ देने से भी इनकार कर दिया गया है। तिहाड़ जेल प्रशासन का दावा है कि दिल्ली सरकार में कथित आबकारी घोटाले के आरोपी पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को तिहाड़ जेल में वरिष्ठ नागरिकों वाली कोठरी में रखा गया है। जेल नियमावली के अनुसार दूसरे कैदियों की तरह सिसोदिया को मूलभूत चीजें उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही जेल का खाना दिया जा रहा है। बता दें कि आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता ओर दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया को सोमवार को तिहाड़ जेल में लाया गया था। दरअसल सीबीआई की एक अदालत ने सिसोदिया को आबकारी घोटाले के इस मामले में 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजे है। सिसोदिया को 20 मार्च तक जेल में ही रहना होगा।

Related posts

UCC passed in MP framework of personal laws to change Madhya Pradesh moves towards One Nation One Law

एमपी में UCC पास, बदलेगा निजी कानूनों का ढांचा….एक देश, एक कानून की ओर मध्यप्रदेश

July 21, 2026
Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

July 21, 2026

जेल में भगवत् गीता पढ़ रहे हैं सिसोदिया

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया अपने साथ भगवद्गीता की एक प्रति लेकर जेल गए हैं। जेल प्रशासन की माने तो जिन अन्य चीजों की अदालत ने अनुमति दी है। वे अभी सिसोदिया के घर से नहीं आयी हैं। हालांकि मंगलवार को उन्हें कुछ अतिरिक्त कपड़े भी दिये गये हैं। जेल अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात को जेल नियमावली के अनुसार सिसोदिया को कंबल, साबुन, टूथपेस्ट, ब्रश दिया था तो खाने में उन्हें दाल चावल और रोटी के दूसरी चीजें दीं गईं। अधिकारियों ने कहा कि सभी जेल में एक पुस्तकालय होता है। जहां कैदी जो कोई पुस्तक लेना चाहता है वह उसे वहां से दी जाती है।

केजरीवाल करा सकते हैं सिसोदिया की हत्या!

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली आबकारी मामले में तिहाड़ जेल में बंद पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाने पर पलटवार किया है। आम आदमी पार्टी ने तिहाड़ में सिसोदिया की हत्या का आशंका जताई तो बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने उल्टा केजरीवाल पर ही हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा दिया है। मनोज तिवारी ने कहा दिल्ली की जेल दिल्ली सरकार के अधीन हैं। वैसे में उनके अपने सहयोगी मनीष सिसोदिया को जेल के अंदर जान का खतरा कैसे हो सकता है? क्या अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया के खिलाफ साजिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा सिसोदिया अरविंद केजरीवाल के कई राज जानते हैं। ऐसे में मनीष सिसोदिया को रहस्यों का खुलासा करने से रोकने के लिए केजरीवाल ही उन्हें मारने की साजिश रच रहे हैं। ऐसी धारणा बनाई जा रही है कि मनीष सिसोदिया को बीजेपी से खतरा है। वे जेल अधिकारियों से सिसोदिया को हर तरह की सुरक्षा प्रदान करने की अपील करते हैं।

 

Post Views: 339
Tags: former deputy cmgangsters cellManish SisodiaTihar Jail
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version