भारतीय वायुसेना को एक बड़ी सफलता मिली है। भारत में बने पहले C-295 ने अपनी पहली टेस्ट फ़्लाइट पूरी की। इस बात की जानकारी भारतीय वायुसेना ने दी। भारतीय वायु सेना (IAF) ने बुधवार को बताया कि भारत में बने पहले C-295 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ़्ट ने सफलतापूर्वक अपनी पहली उड़ान पूरी कर ली है।
भारतीय वायुसेना की बड़ी सफलता
भारत में बने पहले C-295 की पहली टेस्ट फ़्लाइट पूरी
.IAF दी टीम को बधाई
IAF ने भारत में बने पहले C-295 की सफल पहली उड़ान के पीछे की पूरी टीम को बधाई दी।
इसमें कहा गया है कि यह उपलब्धि भारत की बढ़ती एयरोस्पेस क्षमताओं को मज़बूत करती है और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विज़न के तहत स्वदेशी रक्षा क्षमता को बढ़ावा देने के लिए भारतीय वायु सेना की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
एयरक्राफ्ट असेंबल करने की तैयारी
IAF लगभग 21,935 करोड़ रुपये की लागत से 56 C-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट खरीद रही है। इनमें से 40 एयरक्राफ्ट को वडोदरा में एक प्रोडक्शन फैसिलिटी में एयरबस के सहयोग से टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड द्वारा असेंबल किया जाएगा।