दिल्ली चलो मार्च: वार्ता से पहले किसानों ने डाला रेलवे ट्रेक पर डेरा

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां और बीकेयू डकौंडा धनेर के किसानों ने पंजाब में कई जगह पर रेल रोको आंदोलन शुरू किया। जिसमें मनसा के साथ बरनाला और राजपुरा के रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं। यहां किसानों का जत्था नजर आया।

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां और बीकेयू डकौंडा धनेर के किसानों ने पंजाब में कई जगह पर रेल रोको आंदोलन शुरू किया। जिसमें मनसा के साथ बरनाला और राजपुरा के रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं। यहां किसानों का जत्था नजर आया।

किसान नेताओं के साथ चंडीगढ़ में होना है तीसरी बार बैठक
तीन केंद्रीय मंत्री रहेंगे बैठक में मौजूद
पीयूष गोयल और अर्जुन मुंडा रहेंगे मौजूद
नित्यानंद राय भी रहेंगे बैठक में मौजूद
केन्द्रीय मंत्रियों के साथ बातचीत करने के लिए किसान तैयार
किसान ने किया बड़ा दावा – वे पीछे हटने वाले नहीं है

किसान नेता अब को चंडीगढ़ में लगातार तीसरी बार केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और अर्जुन मुंडा , नित्यानंद राय के साथ होने वाली बातचीत करने के लिए तैयार हैं। किसानो ने कहा वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने एक बार फिर केंद्र और किसान नेताओं के बीच बातचीत के बाद समाधान की उम्मीद जताई है।

दिल्ली चलो मार्च और वार्ता से पहले किसानों ने रेलवे ट््रेक पर डेरा डाल दिया है। किसान नेताओं ने सभी गांवों में 100 आदमी भेजने को कहा है। चंडीगढ़ में किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच बातचीत होने वाली है। इससे पहले, दिल्ली चलो, मार्च के आयोजकों ने राज्य के करीब 12 हजार 500 से अधिक गांवों के लोगों से दो ट्रैक्टर और ट्रॉलियों में कम से कम सौ लोगों को भेजने का आह्वान किया है।

खनौरी सीमा पर विरोध स्थल से एक वीडियो संदेश मेंए भारतीय किसान यूनियन ;बीकेयूद्ध सिधुपुर के राज्य महासचिव काका सिंह कोटड़ा ने निवासियों से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि उनके गांव से कम से कम 100 लोग हरियाणा सीमा पर पहुंचें। पिछले दो दिनों में किसानों का हुजूम उमड़ पड़ा हैण्
दरअसल रेल रोको आंदोलन गुरुवार को पंजाब के बरनाला रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ। यहां किसान के विरोध प्रदर्शन के तहत रेलवे पटरियों पर बैठे किसान देखे गए। रेल रोको शाम तक दस से अधिक स्थानों पर जारी रहने वाला है।

Exit mobile version