इथियोपिया में लुबान वर्कशॉप स्मार्ट बिल्डिंग तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

इथियोपिया के लुबान वर्कशॉप स्मार्ट बिल्डिंग तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र का
19 सितंबर को इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में उद्घाटन
किया गया। यह केंद्र चीन के व्यावसायिक शिक्षा अनुभव, स्मार्ट बिल्डिंग
तकनीक और इंजीनियरिंग अभ्यास को व्यवस्थित रूप से जोड़ता है, जो
इथियोपिया के युवाओं को स्मार्ट बिल्डिंग, ऊर्जा-बचत समाधान और
डिजिटल प्रणाली जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण मंच प्रदान करता है।

चीन के इथियोपिया में दूतावास के मंत्री ल्यू श्याओ क्वांग ने उद्घाटन
समारोह में कहा कि यह वर्ष "चीन-अफ्रीका सांस्कृतिक आदान-प्रदान वर्ष"
है। इस प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना चीन-अफ्रीका सांस्कृतिक आदान-प्रदान
की अवधारणा को व्यवहार में लाने और चीन-इथियोपिया व्यावसायिक
शिक्षा सहयोग को गहरा करने का एक व्यावहारिक कदम है, साथ ही यह
इथियोपिया में लुबान वर्कशॉप निर्माण का और विस्तार व विकास है।

इथियोपिया के संघीय व्यावसायिक और तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान के
ज़ेदाले टेकलू ने इसके तहत कहा कि इथियोपिया में डिजिटल परिवर्तन
की गति तेज़ होने के साथ, स्मार्ट बिल्डिंग, बुद्धिमान प्रणाली और ऊर्जा-
बचत समाधान देश के उद्योगों को फिर से परिभाषित कर रहे हैं। इस
परिवर्तन के लिए ऐसे प्रतिभाशाली लोगों की आवश्यकता है जिनके पास
ठोस सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक कौशल हों, और यह प्रशिक्षण केंद्र
इसी आवश्यकता का सीधा जवाब है।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

Exit mobile version