Elon musk ने बेटे के भारतीय नाम का खुलासा किया, पार्टनर शिवोन जिलिस का इंडियन कनेक्शन आया सामने

Elon musk ने बेटे के भारतीय नाम का खुलासा किया, पार्टनर शिवोन जिलिस का इंडियन कनेक्शन आया सामने

मस्क बने पिता, बताया भारतीय नाम का कारण

दुनिया के मशहूर उद्योगपति एलन मस्क हाल ही में एक बार फिर पिता बने हैं और इस बार उन्होंने अपने बेटे के नाम को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मस्क ने बताया कि उन्होंने बच्चे का नाम ‘शेखर’ रखा है, जो भारतीय-अमेरिकी नोबेल विजेता वैज्ञानिक सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर से प्रेरित है। मस्क ने कहा कि यह नाम उनके और उनकी पार्टनर के भारतीय जुड़ाव का सम्मान है।

पार्टनर शिवोन जिलिस का भारत से जुड़ाव

एक पॉडकास्ट बातचीत में मस्क ने बताया कि उनकी पार्टनर शिवोन जिलिस आधी भारतीय मूल की हैं। उन्हें बचपन में गोद लिया गया था और माना जाता है कि उनके जैविक पिता भारत से ही थे, जो कभी एक्सचेंज स्टूडेंट के रूप में विदेश गए थे। मस्क ने कहा कि पूरी कहानी उन्हें नहीं पता, पर इतना तय है कि शिवोन की जड़ें भारत से जुड़ती हैं।

कौन हैं शिवोन जिलिस?

शिवोन जिलिस टेक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं। उनका जन्म और परवरिश कनाडा के ओंटारियो में हुई। उन्होंने येल यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र और दर्शनशास्त्र की पढ़ाई की, और कॉलेज में आइस हॉकी टीम की गोलकीपर भी रहीं। पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने IBM और Bloomberg में अहम भूमिकाएँ निभाईं और आगे चलकर Bloomberg Beta वेंचर कैपिटल फर्म से भी जुड़ीं।

न्यूरालिंक में महत्वपूर्ण पद संभाल रही हैं

साल 2017 में शिवोन न्यूरालिंक से जुड़ीं, जो एलन मस्क की ब्रेन-टेक्नोलॉजी कंपनी है। आज वे यहां ऑपरेशंस और स्पेशल प्रोजेक्ट्स की डायरेक्टर हैं और कंपनी के कई बड़े प्रोजेक्ट्स का नेतृत्व करती हैं। मस्क ने कहा कि शिवोन न केवल उनके बच्चों की मां हैं, बल्कि तकनीकी दुनिया में उनका योगदान बेहद प्रभावशाली है।

 

 

 

 

 

Exit mobile version