डिजिटल आरएमबी की सीमा-पार सेवा का दायरा बढ़ा

डिजिटल आरएमबी अंतरराष्ट्रीय संचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, पहले चरण में
26 वित्तीय संस्थानों के साथ समझौता होने के बाद सितंबर के अंत तक 39 और घरेलू तथा
विदेशी वित्तीय संस्थानों ने सीमा-पार E-CNY ट्रांसफर सेवा (CBETS) में सीधे भागीदार के रूप
में शामिल होने के लिए आवेदन जमा किए हैं।

बताया गया है कि इस साल से डिजिटल आरएमबी अंतरराष्ट्रीय संचालन केंद्र ने CBETS सेवा
में लगातार सुधार किया है और सहयोग का दायरा भी बढ़ाया है। इस बुनियादी प्लेटफॉर्म के
सहारे डिजिटल आरएमबी की सीमा-पार सेवाओं ने व्यापार के साथ-साथ लोगों की सीमा-पार
आवाजाही को भी समर्थन दिया है।

सीमा-पार व्यापार के क्षेत्र में CBETS ने नए तरह के व्यापार निपटान और निवेश तथा
वित्तपोषण की सेवा शुरू की है। इसका नाम CBETS लिफ्ट है। यह सेवा सीमा-पार व्यापार
निपटान के साथ-साथ निवेश और वित्तपोषण पर केंद्रित है। इसके जरिए पारंपरिक सीमा-पार
व्यापार और वित्तपोषण में मौजूद कई बाधाओं को डिजिटल माध्यम से दूर करने की कोशिश की
जा रही है।

वहीं, लोगों की सीमा-पार आवाजाही को आसान बनाने के लिए डिजिटल आरएमबी ऐप के
विदेशी संस्करण में 210 से अधिक देशों और क्षेत्रों के मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करके वॉलेट
रजिस्टर और एक्टिवेट किया जा सकता है। वॉलेट में पैसे डालने के बाद विदेशी नागरिक चीन
पहुंचकर ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरह की जगहों पर खरीदारी कर सकते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version