Monday, November 2, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 : सीनियर पवार को डिप्टी सीएम फडणवीस की चुनौती… मुख्यमंत्री पद के लिए करें अपने नाम का ऐलान’….!

DigitalDesk by DigitalDesk
October 17, 2024
in महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, राजनीति
0
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 : सीनियर पवार को डिप्टी सीएम फडणवीस की चुनौती… मुख्यमंत्री पद के लिए करें अपने नाम का ऐलान’….!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 : सीनियर पवार को डिप्टी सीएम फडणवीस की चुनौती… मुख्यमंत्री पद के लिए करें अपने नाम का ऐलान’….!

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख के साथ ही सियासी बयानबाजी का भी आगाज हो गया है। मतदान में अब महज एक महीने का ही समय बचा हुआ है। ऐसे में राजनीतिक दल भी अपने-अपने स्तर पर चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं।

Related posts

pm Modi message of development for Madhya Pradesh play a key role Viksit Bharat

PM मोदी का मध्यप्रदेश को विकास का संदेश, 2047 के विकसित भारत में निभाएगा अहम भूमिका

November 1, 2026
Political battle from the Ramlila stage! Rahul warning heats up the political scene

रामलीला के मंच से सियासी संग्राम! राहुल की चेतावनी से गरमाई राजनीति, बीजेपी का पलटवार

November 1, 2026

महाराष्ट्र में महायुति सरकार और सियासत
‘महायुति’ सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी
शिंदे और फडणवीस ने साधा विपक्ष पर निशाना
महाविकास आघाडी एमवीए पर महायुति का जोरदार हमला
MVA पर ‘विकास विरोधी दृष्टिकोण’से काम करने का आरोप
एमवीए में तीन घटक दल
कांग्रेस, उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना और शरद पवार नीत एनसीपी
महायुति मेंं भी तीन घटक दल
बीजेपी, शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट, एनसीपी अजित पवार गुट
विधानसभा चुनाव, 20 नवंबर को मतदान
23 नवंबर को होगी मतगणना
सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक चरण में चुनाव

राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने विधानसभा चुनावों के लिए राज्य की ‘महायुति’ सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। इसके साथ ही शिंदे और फडणवीस ने विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी एमवीए पर जोरदार निशाना साधा है।दोनों नेताओं ने एमवीए पर ‘विकास विरोधी दृष्टिकोण’ के साथ काम करने का आरोप लगाया है।

विपक्ष पर बड़ा हमला
इस बीच डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी की ओर से सीएम चेहरे की घोषणा इसलिए नहीं की जा रही है क्योंकि उन्हें नहीं लगता कि विधानसभा के चुनाव के बाद उनका मुख्यमंत्री आएगा, उनकी सरकार बनेगी। डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि ‘महायुति’ सरकार को मुख्यमंत्री के चेहरे का एलान करने की कोई जरूरत बिल्कुल नहीं है। ‘महायुति’ सरकार के पास सीएम हैं। फडणवीस ने कहा वे पवार साहब को चुनौती देते हैं कि वह मुख्यमंत्री पद के लिए अपने नाम का एलान करें। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथा अजित पवार ने मुंबई में अपनी साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ‘महायुति’ सरकार की ओर से रिपोर्ट कार्ड जारी किया। इस मौके पर आरपीआई (ए) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

लड़की बहन योजना का लाभ ढाई करोड़ से अधिक को
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम फडणवीस ने दावा करते हुए कहा ‘हमने सभी योजनाओं की घोषणा कर दी है। उन योजनाओं के लिए सभी बजट प्रावधान किया है। इतना ही नहीं घोषणा पत्र में सभी के लिए कुछ नई योजनाओं और लाभों की भी घोषणा की जाएगी। वे विश्वास दिलाते हैं कि अब तक जिन घोषणाओं का ऐलान किया गया सभी योजनाओं और वादों को वित्तीय प्रावधान का पूरा समर्थन मिलेगा। किसी भी योजना में वित्तीय सहायता की कोई कमी नहीं होगी। शुरू में जब सरकार ने लड़की बहन योजना का ऐलान किया था तो विपक्ष की ओर से दावा किया जा रहा था कि खातों में पैसा जमा नहीं किया जाएगा। डिप्टी सीएम ने कहा लेकिन अब तक महाराष्ट्र
राज्य की 2 करोड़ 5 लाख से अधिक महिला लाभार्थियों के खातों में कम से कम 4 से 5 किस्तें की राशि जमा की गई हैं।

महायुति के पिछले दो साल का रिपोर्ट कार्ड
बता दें विधानसभा चुनाव के ऐलान के दूसरे दिन महायुति सरकार के सहयोगी दलों ने संयुक्त रुप से अपनी सरकार की ओर से पिछले दो साल में किये गये कामकाज का ‘रिपोर्ट कार्ड’ पेश किया। डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने कहा महिलाओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए ही महायुति सरकार की ‘लाडकी बहिन’ जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। इससे उनके विरोधी भी चकित हैं।

MVA का विकास विरोधी दृष्टिकोण
सीएम एकनाथ शिंदे और दोनों डिप्टी सीएम फडणवीस और पवार ने राज्य में विपक्ष पर ‘झूठा विमर्श’ गढ़ने का भी आरोप लगाया। सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के नेता आम आदमी के लिए एक टीम के तौर पर काम कर रहे हैं। सीएम शिंदे ने कहा विपक्षी गठबंधन एमवीए विकास विरोधी दृष्टिकोण से काम कर रहा है।

Tags: #Maharashtra Assembly 2024
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version