कांग्रेस न्याय यात्रा ने बदली दिल्ली की सियासी आबोहवा…मकसद में कामयाब रहे देवेन्द्र यादव…कहा AAP और BJP सरकार ने किया जनता के साथ अन्याय

Delhi Congress Nyaya Yatra started from Bawana assembly constituency and reached Badli assembly constituency on the 30th day

बता दें दिल्ली कांग्रेस की न्याय यात्रा 30वें दिन बवाना विधान सभा से शुरू हुई थी जो विभिन्न गलियों और चौक चौराहों से होते हुए बादली विधानसभा क्षेत्र में पहुुंची। जहां सैकड़ों की संख्या में लोगों ने दिल्ली कांग्रेस प्रदेश कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र यादव का जोरदार स्वागत किया। यात्रा के समापन से पहले देवेंद्र यादव ने भी लोगों और न्याय यात्रा में शामिल यात्रियों का आभार जताया।

बवाना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के बढ़ते कदम

बता दें दिल्ली कांग्रेस की न्याय यात्रा का समापन 30वें दिन शनिवार को हो गया। कांग्रेस की न्याय यात्रा का मकसद विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के कैडर को प्रोत्साहित करना था। जिसमें दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव सफल रहे। दिल्ली न्याय यात्रा का आगाज 8 नवंबर को राजघाट से किया गया था। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में निकाली जा रही इस यात्रा के पहले दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अजय माकन, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और दिल्ली यूनिट के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा के साथ अनिल चौधरी ने इसमें हिस्सा लिया था।

रणदीप सुरजेवाला ने भरा जोश

यात्रा के दूसरे चरण में कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला मार्च में शामिल हुए थे। और इस यात्रा को आगे बढ़ाया। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ही नहीं पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग के साथ दिल्ली और उत्तराखंड के एआईसीसी सचिव काजी निजामुद्दीन ने भी समापन से पहले शुक्रवार को बादली विधानसभा क्षेत्र में देवेन्द्र यादव के साथ यात्रा में हिस्सा लिया था।

देवेन्द्र यादव ने सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों को किया कवर

दिल्ली न्याय यात्रा के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया। शनिवार 7 दिसंबर को रोहिणी स्थित सैनी चौपाल, नाहरपुर गांव में यात्रा का समापन किया गया। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने यहां पर कहा कि यात्रा का उद्देश्य जनता को न्याय दिलाना है। बता दें न्याय यात्रा के दौरान देवेन्द्र यादव और कांग्रेस के कई नेताओं ने कैंपों में ही रातें गुजारीं और अगले दिन की यात्रा को लेकर रणनीति बनाई।

बता दें दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में निकाली गई न्याय यात्रा ने दिल्ली की हवा बदलना शुरू कर दिया है वहीं आम आदमी पार्टी की सरकार की कमियों को भी यात्रा के दौरान उजागर किया गया। जनता के सामने सच्चाई रखी गई। यात्रा के 30वें दिन बवाना और रिठाला विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया। न्याय यात्रा के दौरान देवेंद्र यादव ने कहा बीजेपी और आम आदमी पार्टी की सरकारों ने दिल्ली की आबो हवा को खराब कर दिया है। यह सरकारें दिल्लीवासियों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही हैं।

मकसद में कामयाब रहे देवेन्द्र यादव

बता दें दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व वाली न्याय यात्रा दिल्ली की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंची। कांग्रेस की न्याय यात्रा के 30वें दिन की शुरुआत बवाना विधानसभा क्षेत्र से शुरू हुई। इस न्याय यात्रा की खूबी यह रही कि यह यात्रा दिल्ली की हर गली और चौक-चौराहों तक पहुंची। समापन से पहले यात्रा दोपहर बाद रिठाला विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। कांग्रेस की न्याय यात्रा के दौरान देवेन्द्र यादव को हर जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और लोगों का भारी समर्थन मिला। इस यात्रा के दौरान दिल्ली के लोगों ने अपनी समस्याओं से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव को अवगत कराया। तो देवेन्द्र यादव ने उन्हें उनकी समस्या से मुक्ति दिलाने का वादा किया और कहा भाजपा और आम आदमी पार्टी की सरकारों ने दिल्ली की आबो हवा खराब कर दी है। कांग्रेस की टीम ने इस यात्रा के दौरान इन इलाकों का दौरा किया और पाया कि लोगों को दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार मूलभूत सुविधाएं तक नहीं दे रही है।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Exit mobile version