Thursday, March 12, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

कांग्रेस न्याय यात्रा ने बदली दिल्ली की सियासी आबोहवा…मकसद में कामयाब रहे देवेन्द्र यादव…कहा AAP और BJP सरकार ने किया जनता के साथ अन्याय

DigitalDesk by DigitalDesk
December 8, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Delhi Congress Nyaya Yatra started from Bawana assembly constituency and reached Badli assembly constituency on the 30th day
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बता दें दिल्ली कांग्रेस की न्याय यात्रा 30वें दिन बवाना विधान सभा से शुरू हुई थी जो विभिन्न गलियों और चौक चौराहों से होते हुए बादली विधानसभा क्षेत्र में पहुुंची। जहां सैकड़ों की संख्या में लोगों ने दिल्ली कांग्रेस प्रदेश कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र यादव का जोरदार स्वागत किया। यात्रा के समापन से पहले देवेंद्र यादव ने भी लोगों और न्याय यात्रा में शामिल यात्रियों का आभार जताया।

बवाना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के बढ़ते कदम

  • दिल्ली कांग्रेस की न्याय यात्रा का 30वां दिन
  • बवाना विधान सभा से शुरू हुई, बादली विधानसभा क्षेत्र में पहुुंची
  • 8 नवंबर को राजघाट से किया गया था दिल्ली न्याय यात्रा का आगाज
  • न्याय यात्र के दौरान कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल
  • कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अजय माकन हुए शामिल
  • हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी की कदमताल
  • राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने बांध समां
  • दिल्ली यूनिट के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा भी देवेन्द्र के साथ आये
  • कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला भी हुई मार्च में शामिल
  • पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग हुए शामिल
  • दिल्ली और उत्तराखंड के एआईसीसी सचिव काजी निजामुद्दीन यात्रा में पहुंचे
  • देवेन्द्र यादव ने दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों को किया कवर

बता दें दिल्ली कांग्रेस की न्याय यात्रा का समापन 30वें दिन शनिवार को हो गया। कांग्रेस की न्याय यात्रा का मकसद विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के कैडर को प्रोत्साहित करना था। जिसमें दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव सफल रहे। दिल्ली न्याय यात्रा का आगाज 8 नवंबर को राजघाट से किया गया था। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में निकाली जा रही इस यात्रा के पहले दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अजय माकन, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और दिल्ली यूनिट के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा के साथ अनिल चौधरी ने इसमें हिस्सा लिया था।

Related posts

Amit Shah Lok Sabha speech: लोकसभा में टकराव के बीच सियासी संदेश: पीएम मोदी ने शाह की तारीफ की, स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव खारिज

Amit Shah Lok Sabha speech: लोकसभा में टकराव के बीच सियासी संदेश: पीएम मोदी ने शाह की तारीफ की, स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव खारिज

March 12, 2026
Middle East war: से तेल बाजार में भूचाल IEA ने चेताया—इतिहास की सबसे बड़ी सप्लाई बाधा

Middle East war: से तेल बाजार में भूचाल IEA ने चेताया—इतिहास की सबसे बड़ी सप्लाई बाधा

March 12, 2026

रणदीप सुरजेवाला ने भरा जोश

यात्रा के दूसरे चरण में कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला मार्च में शामिल हुए थे। और इस यात्रा को आगे बढ़ाया। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ही नहीं पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग के साथ दिल्ली और उत्तराखंड के एआईसीसी सचिव काजी निजामुद्दीन ने भी समापन से पहले शुक्रवार को बादली विधानसभा क्षेत्र में देवेन्द्र यादव के साथ यात्रा में हिस्सा लिया था।

देवेन्द्र यादव ने सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों को किया कवर

दिल्ली न्याय यात्रा के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया। शनिवार 7 दिसंबर को रोहिणी स्थित सैनी चौपाल, नाहरपुर गांव में यात्रा का समापन किया गया। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने यहां पर कहा कि यात्रा का उद्देश्य जनता को न्याय दिलाना है। बता दें न्याय यात्रा के दौरान देवेन्द्र यादव और कांग्रेस के कई नेताओं ने कैंपों में ही रातें गुजारीं और अगले दिन की यात्रा को लेकर रणनीति बनाई।

बता दें दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में निकाली गई न्याय यात्रा ने दिल्ली की हवा बदलना शुरू कर दिया है वहीं आम आदमी पार्टी की सरकार की कमियों को भी यात्रा के दौरान उजागर किया गया। जनता के सामने सच्चाई रखी गई। यात्रा के 30वें दिन बवाना और रिठाला विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया। न्याय यात्रा के दौरान देवेंद्र यादव ने कहा बीजेपी और आम आदमी पार्टी की सरकारों ने दिल्ली की आबो हवा को खराब कर दिया है। यह सरकारें दिल्लीवासियों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही हैं।

मकसद में कामयाब रहे देवेन्द्र यादव

बता दें दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व वाली न्याय यात्रा दिल्ली की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंची। कांग्रेस की न्याय यात्रा के 30वें दिन की शुरुआत बवाना विधानसभा क्षेत्र से शुरू हुई। इस न्याय यात्रा की खूबी यह रही कि यह यात्रा दिल्ली की हर गली और चौक-चौराहों तक पहुंची। समापन से पहले यात्रा दोपहर बाद रिठाला विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। कांग्रेस की न्याय यात्रा के दौरान देवेन्द्र यादव को हर जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और लोगों का भारी समर्थन मिला। इस यात्रा के दौरान दिल्ली के लोगों ने अपनी समस्याओं से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव को अवगत कराया। तो देवेन्द्र यादव ने उन्हें उनकी समस्या से मुक्ति दिलाने का वादा किया और कहा भाजपा और आम आदमी पार्टी की सरकारों ने दिल्ली की आबो हवा खराब कर दी है। कांग्रेस की टीम ने इस यात्रा के दौरान इन इलाकों का दौरा किया और पाया कि लोगों को दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार मूलभूत सुविधाएं तक नहीं दे रही है।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 409
Tags: #Badli assembly constituency#Bawana assembly constituency#Delhi Congress Nyay Yatra#Delhi Congress State Committee President Devendra Yadav
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

US Israel Iran War: भारत आएगा क्रूड ऑयल इरान ने दी जहाज निकले की अनुमती

मुख्य समाचार
LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश
T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version