आदिवासियों के बीच पहुंचे राहुल गांधी का आरोप…मोदी खत्म कर देंगे आपका आरक्षण…!

Congress Rahul Gandhi Khargone Lok Sabha election campaign fourth phase vote appeal reservation

लोकसभा चुनाव के तीसरे और चौथे चरण के लिए प्रमुख राष्ट्रीय दलों के केंद्रीय नेतृत्व अब पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मध्यप्रदेश के खरगोन पहुंचे। यहां सेगांव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पोरलाल खरते के समर्थन में विशाल आमसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने पीएम नरेन्द्र मोदी पर जमकर हमला बोला। अपने सम्बोधन में राहुल ने देश के अडानी सहित 22 उद्योगपतियों को मदद करने और कर्जा माफ करने पर पीएम नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा नरेंद्र मोदी ने कभी किसान का कर्ज माफ नही किया। ना फसलों का सही दाम दिया लेकिन अडानी जैसे उद्योगतियों के 16 लाख करोड़ कर्ज माफ कर दिया।

राहुल गांधी ने दावा किया की देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है और यह सरकार बनते ही देश में सभी किसानों का कर्जा माफ होगा। किसानों की फसल उचित मूल्य पर खरीदने का कानून बनायेगे। नरेंद्र मोदी ने 22 अरब पति बनाये लेकिन हमारी सरकार करोड़ों लखपति बनाने जा रही है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि अडानी भी उतना ही टेक्स देते हैं जितना आप देते हो लेकिन फायदा उनको पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि आपको आदिवासी कहते हैं क्योंकि आप हिंदुस्तान के पहले और असली मालिक हो। इस नाते आपको जल जंगल जमीन का अधिकार मिलना चाहिए। हम आपके लिए पैसा कानून लेकर आये। जमीन अधिग्रहण और ट्राइबल बिल लाये। और जो आपका अधिकार था वो इन बिलो के माध्यम से आपको वापस दिया।

यह चुनाव देश के लोकतंत्र और आरक्षण को बचाने का चुनाव

राहुल ने कहा कि यह चुनाव देश के लोकतंत्र और आरक्षण को बचाने का चुनाव है। मोदी जी आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। उनके नेता कह रहे हैं हम आरक्षण को खत्म कर देंगे। लेकिन इंडिया गठबंधन सरकार बनने पर आरक्षण को 50 प्रतिशत से भी अधिक बढायेगे। गरीबो का जल जमीन जंगल छीनने का प्रयास हो रहा है। आदिवासी हिन्दूस्तान के पहले नागरिक हैं। बीजेपी वनवासी कहकर आदिवासीयों का अपमान करती है। जंगल खत्म कर वो आपके अधिकार छिन लेंगे। ठेकेदारी प्रथा से बीजेपी सरकार बधुंआ मजदूर बना दिया। ठेकेदारी प्रथा समाप्त होगी। पहली नौकरी युवाओ की पक्की करेंगे। एक साल का नौकरी के लिये बैक एकाउन्ट में एक लाख रूपये देंगे। अच्छा काम करने पर नौकरी पक्की करेंगे। राहुल गांधी ने घोषणा की और कहा इंडिया गठबंधन सरकार के बनते ही देश के सभी गरीब परिवार की सूची तैयारी की जाएगी।

Exit mobile version