कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, कारोबारियों को बड़ी राहत 

Commercial LPG cylinder prices reduced major relief for business owners

महंगाई के दौर में होटल, रेस्तरां और छोटे-बड़े कारोबारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 183 रुपये की बड़ी कटौती की है। नई कीमतें 1 जुलाई से पूरे देश में लागू हो गई हैं।

  • 19 किलो सिलेंडर पर 183 रुपये की कटौती
  • 1 जुलाई से नई कीमतें लागू
  • होटल-रेस्तरां कारोबार को मिलेगा फायदा
  • कम होगी संचालन लागत, राहत की उम्मीद
  • घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

इस फैसले का सबसे बड़ा फायदा होटल, ढाबा, रेस्तरां, कैटरिंग, मिठाई दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगा, जहां रोजाना बड़ी मात्रा में कॉमर्शियल गैस का उपयोग होता है।

गैस सिलेंडर सस्ता होने से कारोबारियों की परिचालन लागत में कमी आएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि इससे खाद्य व्यवसाय से जुड़े क्षेत्रों को कुछ राहत मिलेगी और लागत का दबाव कम होगा।

हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी यह राहत केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं के लिए है।

Exit mobile version