कॉकरोच जनता पार्टी ने बदला पेटर्न…सरकार के विरोध का अब नया तरीका निकाला… कॉकरोच जनता पार्टी के इस विरोध से कैसे बचेगी सरकार?

Cockroach Janata Party has changed its tactics devised a new way to protest against the government

जेन जी को रिप्रजेंट करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी सीजेपी ने अब सरकार के खिलाफ नए सिरे से मोर्च खोल दिया है। सीजेपी ने सरकार के खिलाफ नए तरीके से विरोध जताने का फैसला लिया है। ये विरोध अब सोशल मीडिया पर कोड वर्ड में होगा। इसके पीछे का मसकद ये है कि सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट डिलीट न हो।

कॉकरोच जनता पार्टी संयोजक आशुतोष रांका का मानना है कि पीएम, गृहमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का नाम अगल लिया जाता है तो वो यू ट्यूब के एलगोरिदम में आ जाता है। इसलिए पोस्ट डिलीट न हो इसके लिए कॉकरोच जनता पार्टी ने सभी साथियों को कोड वर्ड बनाकर दिए हैं। ये कोर्ड वर्ड किसी ऐसे ही कि इनको कोई एलगोरिदम पकड़ नही पाए ही। ऐसे में कॉकरोच जनता पार्टी सीजेपी की विरोध भी जारी रहेगा और उनकी पोस्ट भी डिलीट नहीं होगी।

कॉकरोच जनता पार्टी का आरोप है कि सोशल मीडिया पर उनके द्वारा डाले जा रहे पोस्ट डिलीट हो रहे हैं। पीएम मोदी,गृहमंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के लिए अलग नामों मतलब की कोड वर्ड को तैयार कर लिया है। पीएम मोदी के लिए ओदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के लिए ज्ञानू शब्द को इसेतमाल होगा। कॉकरोच जनता पार्टी अब इन्हीं कोड से पोस्ट सोशल मीडिया पर डालेगी।
कॉकरोच जनता पार्टी संयोजक आशुतोष रांका की माने तो सीजेपी को अब एल्गोरिदम को चमका देना होगा इसके लिए कोड वर्ड लैंग्वजेट ठीक है। आशुतोष अब पूरी टीम को कोडवर्ड लैंग्वेज सीखाने जा रहे हैं।

Exit mobile version