सीएमजी ने विज्ञान और तकनीकी नवाचार पर कार्यक्रम आयोजित किया

चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी), शिक्षा मंत्रालय और नानचिंग शहर
की नगरपालिका ने 19 सितंबर को चीन के च्यांगसू प्रांत के नानचिंग
शहर में विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार पर केंद्रित बड़े एकीकृत मीडिया
कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका शीर्षक है "युवा विज्ञान-तकनीक
नवाचार+" "युवा नवाचार कार्निवल"। शिक्षाविद, विशेषज्ञ, उद्योग के
प्रतिनिधि, निवेश संस्थान, युवाओं के नेतृत्व वाले विज्ञान और प्रौद्योगिकी
नवाचार उद्यम और युवा प्रतिभागी के प्रतिनिधियों समेत 100 से अधिक
मेहमान इसमें भाग लिया।

सीएमजी के उप महानिदेशक छी चूछुएन ने कहा कि सीपीसी की
केंद्रीय समिति के महासचिव शी चिनफिंग ने 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस की
रिपोर्ट में कहा कि इस सिद्धांत को बनाए रखना होगा कि विज्ञान और
तकनीक मुख्य उत्पादक शक्ति है, प्रतिभा मुख्य संसाधन है और नवाचार
मुख्य प्रेरक शक्ति है। नानचिंग में "युवा विज्ञान-तकनीक नवाचार+" कार्यक्रम
के आयोजन के जरिए सीएमजी राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान व प्रौद्योगिकी
नवाचार में युवा प्रतिभाओं और धैर्यवान पूंजी के बीच दो-तरफ़ा बातचीत के
लिए व्यापक मंच बनाएगा। ताकि युवा प्रतिभाओं के विकास के लिए बेहतर
माहौल तैयार हो सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

 

 

 

Exit mobile version