सीजीटीएन सर्वे: चीन अंतरराष्ट्रीय व्यापार सेवा मेला वैश्विक बाजार का विश्वास बढ़ाता है

वर्ष 2026 चीन अंतरराष्ट्रीय व्यापार सेवा मेला 9 से 13 सितंबर को
पेइचिंग के शोकांग पार्क में आयोजित होगा। इस मौके पर चाइना मीडिया
ग्रुप के अधीन सीजीटीएन द्वारा वैश्विक नेटिजनों के बीच किये गये एक
जनमत सर्वेक्षण से पता चला कि 89.6 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि
यह मेला चीन सेवा व्यापार के उच्च स्तरीय खुलेपन का महत्वपूर्ण मंच
बन गया है।

इस सर्वे में 93.8 प्रतिशत उत्तरदाताओं के विचार में यह मेला न सिर्फ
प्रदर्शनी का मंच है, बल्कि चीन के बड़े बाजार के उच्च स्तरीय खुलेपन
को बढ़ाने का केंद्रीय ट्रेडिंग मंच है। 90.3 प्रतिशत लोगों के विचार में
चीनी सेवा व्यापार तेजी से अपने प्रौद्योगिकी विषय उन्नत कर रहा है।
उन की प्रतीक्षा है कि चीनी सेवा व्यापार वैज्ञानिक व तकनीकी
सशक्तिकरण के तहत वैश्विक ग्राहकों को बेहतर सेवा अनुभव प्रदान
करेगा।

इधर कुछ साल चीन सेवा व्यापार का आयात विश्व के दूसरे स्थान बना
हुआ है। इसके प्रति 90.6 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि इससे चीनी
सेवा व्यापार का लचीलापन और जीवंत शक्ति जाहिर हुई है। चीन के
सुपर बड़े बाजार के विकास की संभावनाएं निरंतर आनलॉक हो रहीं हैं,
जिससे विभिन्न देशों को चीनी बाजार के विकास का मौका शेयर करने
के लिए मदद मिलती है।

इसके अलावा 83.6 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि संरक्षणवाद के उलटे
प्रवाह फिर आने की पृष्ठभूमि में चीन के सेवा व्यापार का विस्तार
वैश्विक आर्थिक बहाली में विश्वास और स्थिरता डालता है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version