चीनी युवा खिलाड़ी येन त्सीयी ने डायमंड लीग के फाइनल में महिला जेवलिन का खिताब जीता

18 वर्षीय चीनी युवा खिलाड़ी येन त्सीयी ने 5 सितंबर को ब्रसेल्स
में आयोजित वर्ष 2026 विश्व ट्रेक एंड फील्ड संघ डायमंड लीग
फाइनल के महिला जेवलिन की प्रतियोगिता में 68.42 मीटर के थ्रो
के साथ खिताब जीता और अपने करियर में पहली बार डायमंड लीग
फाइनल का कप उठाया।

महिला जेवलिन प्रतियोगिता के पहले तीन थ्रो में पीछे रहीं येन
त्सीयी चौथे थ्रो में आगे आ गयीं और पांचवें थ्रो में उनका रिजल्ट
68.42 मीटर तक पहुंचा।

जापान की पेरिस चैंपियन हारुका कितागुची ने 65.44 मीटर से दूसरा
स्थान प्राप्त किया और कोलंबिया की खिलाड़ी फ्लोर डेनिस रुइज़
हर्टाडो ने 64.07 मीटर से तीसरा हासिल किया।

इस सीजन में येन त्सीयी ने श्यामन, ओस्लो, पेरिस और मोरक्को
चार डायमंड लीग का खिताब जीता। इससे पहले चीनी महिला
खिलाड़ी फंग पिन ने डिस्कस की स्पर्द्धा में खिताब जीता था। इस
तरह इस सीजन के डायमंड लीग फाइनल में चीनी खिलाड़ियों ने कुल
दो खिताब जीते।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version