चीनी VR फिल्म वेनिस इमर्सिव के शीर्ष पुरस्कार से सम्मानित

VENICE, ITALY - SEPTEMBER 12: Shixin Tao, Yuqi Zhang and Qiuyu Wang pose with the Venice Immersive Grand Prize for "The Pigeon Ring" attends the Winners Photocall during the 83rd Venice International Film Festival at Sala Grande on September 12, 2026 in Venice, Italy. Photo by: Rocco Spaziani/picture-alliance/dpa/AP Images

83वां वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव शनिवार को इटली के वेनिस स्थित लिडो द्वीप पर
संपन्न हुआ। इसी दिन चीनी VR लघु फिल्म ‘पिजन रिंग’ (Pigeon Ring) को ‘वेनिस इमर्सिव
ग्रैंड अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

शनिवार शाम आयोजित समापन समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का गोल्डन लायन पुरस्कार डेनिश
निर्देशक मे एल-तौख़ी (May el-Toukhy) की फिल्म ‘वुमन अननोन’ (Woman Unknown) को
दिया गया। वहीं, ग्रैंड ज्यूरी पुरस्कार दक्षिण कोरियाई निर्देशक ली चांग-डोंग (Lee Chang-
dong) की फिल्म ‘पॉसिबल लव’ (Possible Love) को मिला। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार
इल्या खेरझानोव्स्की (Ilya Khrzhanovsky) को उनकी फिल्म ‘DAU’ के लिए दिया गया।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार ‘वुमन अननोन’ में अभिनय करने वाली मैथिल्ड आर्सेल
(Mathilde Arcel) को मिला, जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार ‘वाइल्ड हॉर्स नाइन’ (Wild
Horse Nine) में अभिनय करने वाले जॉन माल्कोविच (John Malkovich) को दिया गया।
इस महोत्सव में चीनी फिल्मों और रचनाओं ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। चीनी VR लघु
फिल्म ‘पिजन रिंग’ ने 12 सितंबर को ‘वेनिस इमर्सिव सेक्शन’ का शीर्ष पुरस्कार, यानी ‘वेनिस
इमर्सिव ग्रैंड अवार्ड’ जीता। फिल्म में एक दादा और पोती की खोई हुई कबूतर की अंगूठी तलाशने
की कहानी के जरिए चीनी आम परिवारों में यादों और पारिवारिक स्नेह को दर्शाया गया है।
गौरतलब है कि 83वां वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2 सितंबर को शुरू हुआ था। इसमें
मुख्य प्रतिस्पर्धा, ओरिज़ॉन्टी और वेनिस इमर्सिव समेत कई प्रमुख खंड शामिल थे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version