चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष से दी राष्ट्रीय दिवस की शुभकामनाएं

1 अक्तूबर को चीन ने अपनी स्थापना की 77वीं वर्षगांठ मनाई। राष्ट्रीय दिवस के इस खास मौके
पर चीनी अंतरिक्ष स्टेशन पर मिशन पर तैनात शनचो-23 अंतरिक्ष यात्री दल ने अंतरिक्ष से अपनी
मातृभूमि को विशेष शुभकामनाएं भेजीं।

धरती से करीब 400 किलोमीटर दूर अपने अंतरिक्ष घर में मौजूद अंतरिक्ष यात्री चू यांगचू, चांग
चीयुआन और ली च्यायिंग अपनी मातृभूमि को नहीं भूले। चीन का यह अंतरिक्ष स्टेशन देश
द्वारा स्वतंत्र रूप से विकसित और निर्मित अंतरिक्ष आवास है, जो वर्ष 2022 में पूरी तरह तैयार
हुआ था।

24 मई की देर रात शनचो अंतरिक्ष यान से चीनी अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना होने के बाद से
तीनों अंतरिक्ष यात्री करीब चार महीने से अंतरिक्ष में हैं। वे फिलहाल अच्छी स्थिति में हैं और
मिलकर अपने मिशन को कुशलता से पूरा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कक्षा में घूर्णन, सौर
पैनलों के रखरखाव के लिए बाहरी अंतरिक्ष गतिविधियों और ऐसी गतिविधियों के दौरान पेलोड
पहुंचाने जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरे किए हैं।

वहीं, इस वर्ष चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ भी है। पिछले 70 वर्षों में
चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम ने शुरुआती दौर से आगे बढ़ते हुए लगातार विकास किया है और कई
महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

इसी क्रम में, जब चीनी अंतरिक्ष स्टेशन मातृभूमि के ऊपर से सुचारू रूप से गुजरा, तब तीनों
अंतरिक्ष यात्रियों ने एक वीडियो संदेश के जरिए चीन और उसके अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए अपनी
शुभकामनाएं भेजीं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version